मथुरा। छह फरवरी की देररात को ही पत्नी रीमा और सौतेले बेटे अनमोल को जहर देकर हत्या करने के बाद परचून व्यापारी नीरज अग्रवाल ने फांसी लगाकर सुसाइड किया था। व्यापारी ने पत्नी का गला भी दबाया था। इसके अलावा तीनों के पेट में पेस्ट्री फूड्स भी पाया गया है। यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है। मां और बेटे की मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है, जबकि व्यापारी की मौत का कारण हैंगिंग आया है।
थाना फरह के मोहल्ला शाही सराय में रविवार की शाम व्यापारी नीरज अग्रवाल का शव पंखे से लटका मिला था, वहीं पत्नी रीमा और सौतेले बेटे अनमोल का शव बिस्तर पर मिला था। फरह पुलिस ने छत के सहारे घर में प्रवेश करने के बाद कमरे से शवों को बरामद किया था। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मां और बेटे की मौत का कारण स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रखा गया है, जबकि व्यापारी की मौत का कारण हैंगिंग आया है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीनों की मौत छह फरवरी की देररात हो चुकी थी। इसके अलावा तीनों के पेट में पेस्ट्री फूड्स पाया मिला है। मृतका के गले पर निशान थे, इससे साफ है कि गला दबाया गया था। व्यापारी नीरज की पत्नी का मायका आगरा के खंदारी में है।