फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   man died three injured in accident

हादसों में युवक की मौत, प्रिंसिपल सहित तीन घायल

Sat, 04 Mar 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 04 Mar 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
man died three injured in accident
Accident
हाईवे पर गांव अल्हैपुर के समीप शुक्रवार को किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था, इसलिए गंभीर चोट आई। इधर, पुलिस लाइन के समीप टेंपो का पहिया निकलने से प्रधानाचार्य सहित तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


नगला पंगा जैंत निवासी लोचन (26) पुत्र प्रभाती बाइक से अपने काम के लिए निकले थे। गांव अल्हैपुर के समीप किसी वाहन से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लोचन को अस्पताल भिजवाया। यहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। 
विज्ञापन


इधर, थाना सदर बाजार क्षेत्र में पुलिस लाइन के समीप शनिवार को टेंपो का पहिया निकल गया। इसमें सवार ब्लैक स्टोन की प्रिंसिपल दीपिका इब्राहिम, सनी (18) निवासी तेलापाड़ा महावन और चालक घायल हो गए। पुलिस ने सभी को अस्पताल भिजवाया। युवक सनी की हालत नाजुक होने पर आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed