{"_id":"5e205b888ebc3e4b2207354f","slug":"maharaja-sooraj-mal-statue-matter-mathura-news-agr42499503","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भगवान परशुराम सभी के आराध्य तो महाराजा सूरजमल ब्रज के गौरव’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भगवान परशुराम सभी के आराध्य तो महाराजा सूरजमल ब्रज के गौरव’
विज्ञापन
ब्राह्मण सेवा संघ की बैठक संबोधित करते आचार्य महेश भारद्वाज।
- फोटो : VRINDAVAN
वृंदावन (मथुरा)। डेंपियर नगर स्थित गोल पार्क में राजा सूरजमल की प्रतिमा को स्थापित करने के मामले में बृहस्पतिवार को ब्राह्मण सेवा संघ, ब्राह्मण महासभा और तीर्थ पुरोहित पंडा महासभा की संयुक्त बैठक हुई। इस दौरान अध्यक्षता करते हुए शिक्षाविद् पंडित चंद्रलाल शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम सभी के आराध्य हैं। उनकी भव्यमूर्ति परशुराम पार्क में जल्द स्थापित की जाएगी और जल्द ही पूजा-अर्चना की भी व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि ब्रज के गौरव राजा सूरजमल की प्रतिमा की स्थापना के लिए भी उचित स्थल का चयन प्रशासन को करते हुए प्रेम सौहार्द का वातावरण तैयार करना चाहिए।
मारुति नगर स्थित सीएल शिशु मंदिर निकेतन प्रांगण में आयोजित बैठक में ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष आचार्य महेश भारद्वाज एवं तीर्थ पंडा महासभा के उपाध्यक्ष रामनारायण ब्रजवासी ने कहा कि ब्रजभूमि ने सदैव सर्वसमाज एवं विश्व को प्रेम सौहार्द एवं शांति का संदेश दिया है। इसमें हिंदू समाज के सभी वर्गों की अहम भूमिका रही है।
ब्राह्मण सेवा संघ के अध्यक्ष आचार्य आनंदबल्लभ गोस्वामी, पंडित सुरेश चंद्र शर्मा, पंडित जगदीश नीलम ने कहा कि भगवान परशुराम की मूर्ति को स्थापित करने का प्रस्ताव पालिका स्वीकृत कर चुकी है तो फिर अब इस पर विवाद नहीं होनी चाहिए। भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित करनी चाहिए। बैठक में रामजीवन शर्मा, सत्यभान शर्मा, जेपी सारस्वत, ब्रजेश शर्मा, ब्रजमोहन खांडल, दयाशंकर शर्मा, नरेंद्र शर्मा, गोपी शर्मा, गोपाल शरण शर्मा ने भी विचार रखे।