फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   mahapanchat in mathura for farmer bill

देश में अब मोदी नहीं किसानों का चलेगा जादू : अनिल चौधरी

Mon, 08 Feb 2021 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
mahapanchat in mathura for farmer bill
मथुरा। सौंख में कांग्रेस द्वारा आयोजित किसान महापंचायत में मौजूद किसान। - फोटो : MATHURA
सौंख (मथुरा)। कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने किसानों के साथ मिलकर सौंख के गोवर्धन तिराहे के निकट मैदान में हुंकार भरी। महापंचायत में आए किसानों ने मोदी सरकार से इन कानूनों को वापस लेने की मांग की। कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि अब देश मेें मोदी का नहीं किसानों का जादू चलेगा।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित किसान महापंचायत को संबोधित करते हुए अनिल चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पूंजीपतियों को देश गिरवी रख दिया है। उनके इशारों पर ही किसान विरोधी कानून बनाए गए हैं। उन्होंने किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि अंबानी-अडानी की कंपनियों का बना कोई भी सामान किसान आज से नहीं खरीदें और रिलायंस की पंप से पेट्रोल नहीं भरवाएं। उन्होंने कहा कि किसान पतंजलि से भी कोई सामान न लें। पूर्व लोकसभा प्रत्याशी महेश पाठक ने कहा कि जो सरकार की हां में हां मिलाए, वही देशभक्त है, बाकी सब देशद्रोही। सरकार को ऐसा बिल बनाना चाहिए जिससे अन्नदाता का फायदा हो। काले कानून को जब तक सरकार वापस नहीं करेगी तब तक कांग्रेस किसानों की आवाज उठाती रहेगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी ने कहा कि यह लड़ाई अब किसानों के मान-सम्मान की है। महापंचायत में किसानों ने भाजपा के किसी भी कार्यकर्ता को गांव में न घुसने देने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

महापंचायत में ये रहे मौजूद
प्रदेश महासचिव अमित सिंह, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अनिल यादव, अवधेश सोलंकी, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भूरी सिंह जायस, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, जिला सेवादल के उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय, राधा चौधरी, गिरधारी लाल पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष बल्देव शैलेंद्र चौधरी, गोवर्धन के भगवत पुरोहित, सहकारी समिति बछगांव के पूर्व अध्यक्ष कृष्णवीर सिंह, योगेश गोस्वामी, देवेंद्र चाहर, सुरेश सिंह, भगवान सिंह, गुड्डू चौधरी, बनवारी लाल, ओमप्रकाश, करन सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं आए प्रदेश अध्यक्ष और सांसद
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तथा राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के आने का कार्यक्रम था, लेकिन अचानक दोनों का कार्यक्रम स्थगित हो गया। कांग्रेस किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी पहुंचे।

मथुरा। सौंख में कांग्रेस की किसान महापंचायत में मौजूद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौध

मथुरा। सौंख में कांग्रेस की किसान महापंचायत में मौजूद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौध- फोटो : MATHURA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed