फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Mahaarati of Maharaja Agrasen was performed with 108 lamps amidst music

Mathura News: महाराजा अग्रसेन की संगीत के बीच 108 दीपों से की गई महाआरती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Mahaarati of Maharaja Agrasen was performed with 108 lamps amidst music
मथुरा। युवा अग्रवाल सभा द्वारा 5148वें अग्रसेन जयंती महोत्सव पर महाराजा अग्रसेन को संगीत के बीच पुष्पांजलि अर्पित कर महाआरती की गई। इस दौरान घोषणा की गई की सामाजिक एवं राजनीतिक चेतना के लिए 5100 अग्र युवाओं का महाकुंभ आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन



मुख्य अतिथि युवा अग्रवाल सभा के संस्थापक शशिभानु गर्ग ने महाराजा अग्रसेन की आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद अग्रजनों ने जयघोष के साथ पुष्पवर्षा एवं आरती की। महाराजा अग्रसेन चौक पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों की सुमधुर ध्वनि के बीच 108 द्वीपों से महाराजा की महाआरती की गई।
विज्ञापन


युवा अग्रवाल सभा के संस्थापक शशिभानु गर्ग ने कहा कि 5 हजार वर्ष से भी पुराने अपने समाज के सशक्त इतिहास को समेटे अग्रसमाज के युवाओं को अपनी सामाजिक एवं राजचीतिक स्थिति से परिचित कराने सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध सशक्त आंदोलन के लिए युवा अग्रवाल सभा के माध्यम से जनपद के 5 हजार से अधिक युवाओं का अग्रकुंभ मथुरा में अग्रसमाज की ताकत व परिवर्तन का उदघोष करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभा के संयोजक डाॅ. सुधीर गर्ग दिनेश, पवन गोयल, पराग गुप्ता, हेमेंद्र गर्ग, सचिन चौधरी, राजीव वगिया, लोकेश तायल, केके अग्रवाल, विनोद अग्रवाल आदि मौजूद रहे। संचालन राजीव मित्तल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed