फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Magistrate checking done at Mathura Junction

Mathura News: मथुरा जंक्शन पर हुई मजिस्ट्रेट चेकिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Magistrate checking done at Mathura Junction
मथुरा। अपर न्यायिक रेलवे मजिस्ट्रेट मथुरा और सहायक वाणिज्य प्रबंधक ने बुधवार को मथुरा जंक्शन पर पर बिना टिकट/अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फैलाने वालों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कुल 93 लोग बेटिकट पकड़े गए।
विज्ञापन



रेलवे प्रशासन की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार चेकिंग के दौरान 93 यात्रियों को बिना टिकट/अनियमित यात्रा करते पकड़ा गया, जिनमें से रेलवे कोर्ट द्वारा कुल 71 यात्रियों से 16740 रुपये रेलवे राजस्व और 40240 न्यायालय दंड सहित कुल 56980 रुपये वसूले गए। वहीं, शेष 22 यात्रियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट मथुरा द्वारा निजी मुचलके पर छोड़ा गया। इनका ट्रायल 22 सितंबर को लोक अदालत में होगा।
विज्ञापन


इस दौरान सीटीओ रघुवर दयाल, मंडल वाणिज्य निरीक्षक पिंकू गौतम, मुख्य टिकट निरीक्षक शैलेश मिश्र सहित 10 अन्य टिकट जांच कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त सात आरपीएफ कर्मी और 6 राजकीय रेलवे पुलिस के जवान मौजूद रहे। जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि इस प्रकार की चेकिंग मंडल में निरंतर कराई जा रही हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वह उचित यात्रा टिकट लेकर एवम निर्धारित सीमा से अधिक सामान को बुक कराकर ही यात्रा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed