{"_id":"587fb2464f1c1b665ff009d2","slug":"luxminarayan-file-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़पति लक्ष्मीनारायण 42 लाख के कर्जदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करोड़पति लक्ष्मीनारायण 42 लाख के कर्जदार
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 18 Jan 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मीनारायण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छाता से भाजपा उम्मीदवार चौधरी लक्ष्मीनारायण करोड़पति हैं। कृषि और घरेलू गैस एजेंसी के मालिक लक्ष्मीनारायण पर 4 करोड़ रुपये की भूमि भी है। उनकी पत्नी जिला पंचायत अध्यक्ष ममता चौधरी के नाम अधिक संपत्ति है। उनके पास सात करोड़ कीमत की जमीन है।
हालांकि उन्होंने देनदारी के रूप में ऋण भी 48 लाख दर्शाया है। छाता विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार चौधरी लक्ष्मीनारायण ने बुधवार को नामांकन दाखिल किया। वो चुनिंदा समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे।
विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2017 के प्रथम चरण में होने जा रहे मतदान के लिए दलीय उम्मीदवार के रूप में बुधवार को पहला नामांकन हुआ। चौधरी लक्ष्मीनारायण ने छाता विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष तेजवीर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष पदम सिंह शर्मा, नरदेव चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
नामांकन के लिए चौधरी लक्ष्मीनारायण के नामांकन करने की भनक अफसरों को भी नहीं लग सकी। उनके साथ न तो वाहनों का लंबा काफिला था, न समर्थकों की भीड़। वो तीन वाहनों में चंद समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट पहुंचे।
लक्ष्मीनारायण के नामांकन के साथ ही जनपद में अब तक पर्चा दाखिल करने वालों की संख्या दो हो गई है। बुधवार को उनके अलावा किसी अन्य विधानसभा से कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ। हालांकि 30 लोगों ने नामांकन पत्रों की खरीद की है।
शपथ पत्र में दिया ब्योरा
शैक्षिक योग्यता: एमए, एलएलबी
आजीविका का साधन: कृषि, घरेलू गैस वितरक
संपत्ति स्वयं पत्नी
नगद 1.85 लाख 1.45 लाख
बैंक 6.06 लाख 7.72 लाख
बीमा पालिसी 9.20 लाख ---
कृषि भूमि 1.41 करोड़ 3.27 करोड़
गैर कृषि भूमि 29.50 लाख 15 लाख
व्यावसायिक भूमि 28.75 लाख ---
आवासीय भूमि 1.99 करोड़ 3.77 करोड़
ऋण 42.88 लाख 5.35 लाख
सोशल मीडिया से दूर
तकनीकी के दौर में कैशलेस, डिजिटल इंडिया जैसे स्लोगन देने वाली भाजपा के छाता से प्रत्याशी चौधरी लक्ष्मीनारायण सोशल मीडिया से दूर हैं। उनके पास अपनी ई-मेल आईडी तक नहीं है। उन्होंने अपने शपथ पत्र में इसका इजहार भी किया है।
मोदी की नीतियां पहुंचाएंगे आम लोगों तक
छाता विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियाें का लाभ आम लोगों को मिले, इसके लिए प्रदेश में भाजपा सरकार जरूरी है। इसी भावना को लेकर वो जनता के बीच जा रहे हैं।