फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lung infections are increasing due to carelessness in winter

Mathura News: सर्दी में लापरवाही से बढ़ रहा फेफड़ों का संक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Lung infections are increasing due to carelessness in winter
मथुरा। ठंड के बढ़ते प्रकोप के बीच जरा सी लापरवाही के कारण बच्चे और बुजुर्ग फेफड़ों में संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। रात में ठंड और दिन में धूप के चलते तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। यह बच्चों और बुजुर्गों की सेहत बिगाड़ रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 550 से अधिक मरीज आ रहे हैं, जिसमें 200-215 मरीज फेफड़ों में संक्रमण से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


चेस्ट फिजीशियन डॉ. रवि महेश्वरी ने बताया कि शादी व अन्य कार्यक्रमों का सीजन चल रहा है। जाने-अनजाने में ठंडे पेय पदार्थ का सेवन, ठंड में ज्यादा देर बाहर रहने, दूषित खानपान और हवा आदि के कारण से लोग जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, वे जल्दी ही इसकी चपेट में आ रहे हैं। शुरुआत फेफड़ों में जकड़न, जुकाम, खांसी से होती है। सही इलाज न मिलने पर श्वास नलिकाओं में बैक्टीरिया का संक्रमण होता है। इससे सूजन की स्थिति आने पर लगातार खांसी आती है और बुखार आने लगता है।
विज्ञापन



फेफड़ों में संक्रमण के लक्षण
खांसी, सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द, थकान, वजन कम होना, रात में पसीना आना, भूख न लगना, घरघराहट, हृदय गति बढ़ना, बलगम में खून आना समेत अन्य लक्षण फेफड़ों के संक्रमण के होते हैं। डाॅ. रवि महेश्वरी ने बताया कि अगर दो दिन में तबीयत सामान्य न हो तो चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे करें बचाव
गंदे हाथों से चेहरे और मुंह को न छुएं, निमोनिया, फ्लू का टीका जरूर लगवाएं, धुएं और भीड़ से बचने का करें प्रयास, कोहरा और धुंध होने पर घर से कम निकलें, पौष्टिक भोजन लें, बासी भोजन से परहेज करें, दिन में तीन-चार बार गुनगुने पानी से गरारा करें व बच्चों को गुनगुना दूध पीने को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed