{"_id":"64e660b6cd865c0d290003f4","slug":"lucknow-stf-caught-two-smugglers-with-176-quintal-ganja-mathura-news-c-29-1-mtr1018-124401-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: लखनऊ एसटीएफ ने 1.76 क्विंटल गांजे के साथ दो तस्कर पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: लखनऊ एसटीएफ ने 1.76 क्विंटल गांजे के साथ दो तस्कर पकड़े
Thu, 24 Aug 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Thu, 24 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। लखनऊ एसटीएफ ने बुधवार सुबह ओडिशा के रायगढ़ा से गुरुग्राम जा रहा 1.76 क्विंटल गांजा समेत दो तस्करों को मथुरा हाईवे से गिरफ्तार किया है। बिहार के एक व्यक्ति द्वारा गांजा ट्रक में लोड कराया और माल को ठिकाने पर पहुंचाने के एवज में 50 हजार रुपये तय किया था। गिरफ्तार तस्कर अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य बताए गए हैं।
लखनऊ एसटीएफ के निरीक्षक आदित्य कुमार सिंह टीम और स्थानीय पुलिस के साथ हाईवे थाना क्षेत्र स्थित एटीवी फैक्ट्री के समीप पहुंचे। पुलिस ने वहां से निकलने वाले वाहनों की संघन चेकिंग शुरू कर दी। करीब 10:30 बजे आगरा की ओर से एक ट्रक आता दिखा। एसटीएफ ने वाहन को चारों ओर से घेर लिया। तलाशी में ट्रक से 1.76 क्विटल गांजा बरामद हुआ। टीम ने गौरव शर्मा निवासी सैनिक काॅलोनी, जम्मू कश्मीर व कपिल सिंह निवासी ग्राम उमरा बुजुर्ग थाना शिवाला कलां, बिजनौर को गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए गौरव ने पुलिस पूछताछ में बताया कि गांजा ओडिशा के रायगढ़ा से श्रीकांत निवासी बिहार ने ट्रक में लोड कराया था। इसे गुड़गांव निवासी आजम के यहां पहुंचाया जाना था। इसके एवज में उसे 50 हजार रुपये देना तय हुआ है। ट्रक आजम का है, जिसमें तस्करी के उद्देश्य से कैविटी भी उसी ने बनवाई। एसटीएफ ने दो तस्करों एवं ट्रक को हाईवे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।