{"_id":"6934874fb2f9006f110028cb","slug":"lt-grade-exam-general-knowledge-is-easy-but-hindi-is-confusing-mathura-news-c-369-1-mt11016-139432-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी ग्रेड परीक्षा: सामान्य ज्ञान आसान पर हिंदी ने उलझा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी ग्रेड परीक्षा: सामान्य ज्ञान आसान पर हिंदी ने उलझा दिया
विज्ञापन
मथुरा। राजकीय इंटर कॉलेजों में सहायक अध्यापक प्रशिक्षित परीक्षा (एलटी ग्रेड) देने आए अभ्यर्थियों को हिंदी के प्रश्नों से खूब उलझाया। हालांकि सामान्य ज्ञान के प्रश्न औसत थे, लेकिन हिंदी साहित्य के प्रश्नों ने काफी परेशान किया, जिन्हें हल करने में अभ्यर्थियों के पसीने छूट गए।
उप्र लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा आयोजित सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक की परीक्षा शनिवार को दो सत्रों में कराई गई। 13 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा के प्रथम सत्र में 5606 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिनमें 2814 उपस्थित और 2792 अनुपस्थित रहे। तो वहीं दूसरे सत्र में 3000 पंजीकृत थे। इनमें से 1734 ने परीक्षा दी। 1266 ने छोड़ दी। कुल 8606 अभ्यर्थियों में से 4548 अभ्यर्थी ने परीक्षा दी थी। जबकि 4058 ने परीक्षा छोड़ी। परीक्षा में 52.84 ही उपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों से बाहर आए कुछ अभ्यर्थियों के चेहरों पर मायूसी थी तो कुछ खिले थे। प्रश्नपत्र में कुल 150 प्रश्नों में सामान्य ज्ञान के 30 बाकी हिंदी साहित्य से जुड़े प्रश्न थे।
उतरवा लिए मंगलसूत्र और बिछुए
परीक्षा केंद्रों पर नकल को रोकने के लिए व्यापक इंतजाम दिखाई दिए। परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग की गई। महिलाओं के मंगलसूत्र और बिछुए तक उतरवा लिए गए। प्रवेश पत्र से मिलान कराने के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया गया। जूते पहनकर आए अभ्यर्थियों के कक्ष से बाहर ही उतरवा दिए गए।
विज्ञापन
हिंदी में व्याकरण के प्रश्नों ने परेशान किया था। इनमें तत्सम और तदभव आदि के प्रश्न अधिक थे। सामान्य ज्ञान में करंट अफेयर से जुड़े प्रश्न आए थे।
गुंजन, आगरा
मैंने इससे पहले 2019 में भी पेपर दिया था, लेकिन इस बार का पेपर अधिक परेशानी भरा था। हिंदी में सुमेलित करने वाले प्रश्नों ने उलझाया था।
रिया शर्मा,अलीगढ़
कवियों के जीवन दर्शन और कृतियों में से प्रश्न आए। कक्षा छह में जो पढ़ा था। उनसे जुड़े हुए प्रश्न थे। जबकि सामान्य ज्ञान के प्रश्न औसतन ठीक थे।
संजू, मथुरा।
हिंदी में कुछ प्रश्न बहुत कठिन थे, लेकिन कुछ सवाल ऐसे आए जो आसानी से हल हो गए। गलत प्रश्न पर एक तिहाई अंक कटना था। इसलिए वहीं किए जो आए।
नीतू, आगरा।