{"_id":"580badd24f1c1b592c706c01","slug":"lt-colonel-done-suicide-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के अधिकारी ने दी इंजेक्शन लगाकर जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के अधिकारी ने दी इंजेक्शन लगाकर जान
अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 22 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
इंजेक्शन
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलिट्री हास्पिटल में तैनात एक लेफ्टीनेंट कर्नल टीवी जाधव ने पहले सहयोगी महिला लेफ्टीनेंट कर्नल महिमा वर्मा की गला दबाकर जान लेने की कोशिश की, बाद में खुद को जहरीला इंजेक्शन लगा लिया।
गंभीर हालत में उन्हें मिलिट्री हास्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके खिलाफ महिला लेफ्टीनेंट कर्नल ने थाना यमुनापार पर हत्या की कोशिश करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घटना शुक्रवार की दोपहर थाना यमुनापार थाना क्षेत्र में राधाराम कालोनी में हुई। महाराष्ट्र निवासी टीवी जाधव कैंट स्थित मिलिट्री हास्पिटल तैनात थे। महिमा वर्मा भी यहीं पर तैनात है। महिमा ने रिपोर्ट में कहा है कि कर्नल जाधव उन्हें घूमने चलने की बात कहकर अपनी सेंट्रो कार से गोकुल बैराज के समीप राधाराम कालोनी ले गए थे और अचानक कार रोककर उनका गला दबाने लगे।
विज्ञापन
वह खुद को बचाकर कार से बाहर आ गईं। इसी बीच टीवी जाधव की तबीयत बिगड़ गई। एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सही घटना क्या है, जानने को पुलिस जांच कर रही है, जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी।