{"_id":"57051bcb4f1c1b4e55c81193","slug":"low-attendance-at-tehsil-diwas-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवसः अफसर बैठे, कर्मचारी रहे नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवसः अफसर बैठे, कर्मचारी रहे नदारद
अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 06 Apr 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
औपचारिक रहा तहसील दिवस
- फोटो : अमर उजाला
अप्रैल माह का पहला तहसील दिवस बुधवार को कर्मचारियों के आक्रोश की भेंट चढ़ गया। जिले की तहसीलों में अफसर तो पहुंचे लेकिन कर्मचारियों की गैर मौजूदगी के चलते सिर्फ औपचारिकताएं निभाई गईं।
छाता में तहसील दिवस की अध्यक्षता एडीएम वित्त एवं राजस्व महेन्द्र प्रकाश ने की। यहां 105 शिकायत दर्ज हुईं। पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। एसडीएम छाता रामअरज यादव, तहसीलदार अमित कुमार गुप्ता, सीओ पीयूष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार सर्वेश कुमार, एसडीओ मागेन्द्र कुमार, चिकित्सा प्रभारी डा. करीम अख्तर कुरैशी, बीडीओ डा. अजित कुमार भी मौजूद रहे।
मांट के तहसील दिवस में 27 शिकायत दर्ज की गईं। निरस्तारण किसी का नहीं हुआ। अध्यक्षता एडीएम कानून व्यवस्था सुरेन्द्र सिंह ने की। महावन तहसील दिवस की अध्यक्षता सीडीओ मनीष कुमार वर्मा ने की। यहां कर्मचारी गैर हाजिर रहे। यही स्थित तहसील सदर के ब्लॉक सभागार में आयोजित तहसील दिवस की थी। यहां अध्यक्षता एसडीएम सदर ने की।
विज्ञापन
गोवर्धन के तहसील दिवस में 15 शिकायत दर्ज की गईं। निस्तारण एक का भी नहीं हो सका। अध्यक्षता एडीएम प्रशासन अजय कुमार अवस्थी ने की। तहसीलदार ब्रजपाल यादव, नायब तहसीलदार अजय कुमार यादव, बीडीओ एसके परवेश, एसडीओ विद्युत राजकुमार मौजूद थे। गोवर्धन तहसील में ताले डाल दिए गए थे।