फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lord Goda Rangamannar gave darshan to the devotees ten-day Brahmotsavam started from today

मथुरा: भगवान गोदा रंगमन्नार ने भक्तों को दिए दर्शन, शुरू हुआ दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव

Sun, 20 Mar 2022 08:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Mar 2022 08:12 PM IST
सार

उत्तर भारत में दक्षिणात्य शैली के सबसे विशाल देवालय श्रीरंगनाथ मंदिर दिव्यदेश का दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव आज से प्रारंभ हो गया। इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण रथ का मेला 26 मार्च को आयोजित किया जाएगा। 

विज्ञापन
Lord Goda Rangamannar gave darshan to the devotees ten-day Brahmotsavam started from today
भगवान गोदा रंगमन्नार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत के प्रसिद्ध रंगनाथ मंदिर का दस दिवसीय ब्रह्मोत्सव रविवार से प्रारंभ हो गया। पहले दिन सुबह रंगनाथ मंदिर में विविध धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। दक्षिण शैली में वैदिक परंपराओं के साथ पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद भगवान गोदा रंगमन्नार ने स्वर्ण निर्मित पूर्ण कोठी पर आरूढ़ होकर भक्तों को दर्शन दिए। 

विज्ञापन


आज सुबह मंदिर के पुरोहित विजय मिश्र के आचार्यत्व में शुभ मुहूर्त के अनुसार गरुड़ स्तंभ पर ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात भगवान रंगनाथ जी माता गोदा जी के साथ पूर्ण कोठी में विराजमान किए गए। फिर रंगनाथ मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में संत-विद्वतजन और वेदपाठी ब्राह्मण, विद्यार्थी भगवान की स्तुति करते चल रहे थे। रंगनाथ मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए रंगजी का बगीचा पहुंची।
विज्ञापन

 
शोभायात्रा के बगीचे में पहुंचने पर भगवान गोदा रंगमन्नार ने विश्राम किया। भक्तों द्वारा भगवान गोदा रंगमन्नार के जयकारों के साथ ठाकुरजी के दर्शन किए। दूसरी ओर शाम को भगवान गोदा रंगमन्नार ने सिंह पर आरूढ़ होकर भक्तों को दर्शन दिए। शोभायात्रा मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई। श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शोभायात्रा का जगह-जगह आरती उतारकर स्वागत किया गया। ठाकुरजी की मनोहारी छवि के दर्शनों के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। मंदिर के सेवायत स्वामी रघुनाथ आचार्य ने बताया कि ब्राह्मोत्सव युगोयुग से अनवरत रूप से जारी है। ब्रम्हांड रचयिता ब्राह्मा जी द्वारा प्रारंभ किया गया यह उत्सव लोक कल्याण के निहितार्थ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed