{"_id":"5e3319158ebc3e4b017f87bf","slug":"loot-mathura-news-agr4271082177","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीआरवी सिपाहियों ने कार सवारों को लुटने से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीआरवी सिपाहियों ने कार सवारों को लुटने से बचाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंटीगांव(मथुरा)। सुरीर कोतवाली में कुम्हेर (राजस्थान) से भात देकर लौट रहे युवकों की गाड़ी के पीछे लगे बाइक सवार बदमाश लग गए थे। इसे देख उन्होंने यूपी-112 पर कॉल कर दिया। इस पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस की गाड़ी को देख बदमाश भाग निकले। पुलिस ने कार सवारों को सुरिक्षत गंतव्य तक पहुंचाया।
कोतवाली सुरीर के गांव बिरखू, गोंडा (अलीगढ़) निवासी थान सिंह और नरेंद्र सिंह मंगलवार को गांव से भात लेकर कुम्हेर राजस्थान गए थे। यहां भात देकर बुधवार की रात अपने गांव के लिए अपनी कार से लौट रहे थे। रात करीब दो बजे के लगभग मांट ब्रांच गंगनहर की पटरी से होते हुए अपने गांव बिरखू नगरिया लौट रहे थे।
थाना मांट के गांव नसीटी के समीप पहुंचे, तभी पीछे से दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने पीछा शुरू कर दिया। अपनी गाड़ी के पीछा कर रही बाइकों को देख कार में सवार लोगों ने 112 पर काल कर सूचना दी। बदमाशों की सूचना पर पीआरवी 1937 पर तैनात सिपाही ओमप्रकाश, दाऊदयाल और चालक अशोक कुमार बताए स्थान पर पहुंचे। बाइक सवार बदमाश पुलिस की गाड़ी देख भाग गए।