{"_id":"5e8c6caf8ebc3e72af61595c","slug":"lockdown-mathura-news-agr4369819141","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब मंगलवार को बंद रहेगा वृंदावन का बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब मंगलवार को बंद रहेगा वृंदावन का बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन। बाजार बंदी को लेकर गफलत में रहे व्यापारियों को फिर से मंगलवार को ही अपने प्रतिष्ठान बंद करने पड़े। उनको बाजार बंद करने संबंधी निर्देश सोमवार देर शाम को मिले। इससे कुछ दुकानदारों को आर्डर तथा अन्य काम भी स्थगित करने पड़े। जानकारी रहे वृंदावन का बाजार बुधवार को बंद रहता है परंतु कोरोना को लेकर जिला प्रशासन द्वारा मथुरा के बाजार के साथ ही मंगलवार को वृंदावन का बाजार बंद करा दिया है। बुधवार को बाजार खुलेगा।
एक बार फिर से बाजार बंदी को लेकर वृंदावन के व्यापारियों में भ्रम की स्थिति बनी रही। दरअसल विगत मंगलवार को जिलाधिकारी के आदेश के बाद मंगलवार को ही वृंदावन का बाजार बंद किया गया था परंतु यह आदेश भी व्यापारियों को बहुत देरी से मिला था। इस पर व्यापारियों ने विरोध भी दर्ज कराया था। प्रशासन के आश्वासन के बाद वृंदावन के व्यापारी आश्वस्त थे कि वह अपने बाजार को बुधवार को बंद करेंगे और इसकी उन्होंने तैयारी भी कर ली थी परंतु सोमवार देर शाम पुलिस अधिकारियों के माध्यम से सूचित किया गया कि वह मंगलवार को ही अपने प्रतिष्ठान बंद रखें।
नगर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आलोक बंसल ने बताया कि अचानक आए आदेश के बाद व्यापारियों ने बाजार तो बंद कर लिया परंतु उन्हें अपने बहुत से आर्डर स्थगित कराने पड़े। वृंदावन कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि मथुरा और वृंदावन दोनों बाजारों को एक साथ बंद करने का निर्णय सुरक्षा संबंधी कारणों से अधिकारियों द्वारा लिया गया था। बुधवार को वृंदावन का बाजार निर्धारित समय के लिए खुलेगा।