फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Live location of roadways buses going to Mahakumbh will be available

Mahakumbh 2025: प्रयागराज महाकुंभ के लिए रोडवेज की तैयारी, लगाई गईं 50 बसें...मिलती रहेगी लाइव लोकेशन

Wed, 04 Dec 2024 02:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Dec 2024 02:04 PM IST
सार

प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ को लेकर रोडवेज ने भी तैयारी कर ली है। मथुरा से परिवहन निगम की 50 बसें लगाई गई हैं। खास बात ये है कि इन बसों की लाइव लोकेशन भी मिलती रहेगी। 
 

विज्ञापन
Live location of roadways buses going to Mahakumbh will be available
रोडवेज कार्यशाला में बसों में जीपीएस लगाते हुए मैकेनिक। संवाद - फोटो : mathura

विस्तार

 रोडवेज बसों में अब ट्रेनों की तरह यात्रियों को बस की लाइव लोकेशन मिलेगी। मथुरा परिवहन निगम की 50 बसें प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं को लेकर जाएंगी। इन बसों को जीपीएस डिवाइस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) और बीटीएस (बेस ट्रांसीवर स्टेशन) से लैस किया जा रहा है। जिससे यात्री बसों की लाइव लोकेशन घर बैठे ले सकते हैं।
विज्ञापन


रोडवेज निगम के बेड़े में शामिल 154 बसों का संचालन अलग-अलग मार्गाें पर किया जा रहा है। महाकुंभ में श्रद्धालुओं को ले जाने के लिए निगम ने बसों की तैयारियां शुरू कर दी है। इस बार प्रयागराज के लिए जाने वालीं 50 बसों में जीपीएस डिवाइस को लगाना शुरू कर दिया है। यात्री परिवहन निगम के सुगम नाम के एप पर इसकी लोकेशन पता लगा सकेंगे। मोबाइल एप पर रोडवेज की लाइव लोकेशन से यात्रियों को बस स्टैंड पर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


सुगम के जरिए उनको बसों की लोकेशन, समय सारिणी और रूट की सही जानकारी एक ही जगह मिल सकेगी। डिपो के अधिकारियों ने बताया कि जनवरी से महाकुंभ में जाने वाली सभी बसों की लाइव लोकेशन यात्रियों को मिलने लगेगी। वहीं चालक-परिचालकों को श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार करने को भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बसों में सीट पर रहेगा पैनिक बटन
निगम के अधिकारियों ने बताया कि कुंभ के लिए जाने वाली बसों में पैनिक बटन लगाने का कार्य शुरू हो गया है। रोडवेज की नई बीएस-6 मॉडल बसों में जीपीएस और पैनिक बटन भी लगा है। डिपो की पुरानी बसों में यह सुविधा नहीं है। उनमें लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जो दिसंबर तक सभी में लग जाएगा। यात्रियों को बस में कोई असुरक्षा महसूस होती है तो वह इस बटन को दबाकर सहायता ले सकता है। इसका संपर्क डिपो के कार्यालय से होगा। कार्यालय का कर्मचारी चालक-परिचालक से संपर्क करके यात्री से जानकारी लेगा।


ये बोले एआरएम
एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि महाकुंभ में जाने वाली 50 बसों में जीपीएस, बीटीएस के साथ पैनिक बटन लगाया जा रहा है। जिससे यात्री को बस की लाइव लोकेशन हर जगह मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed