फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   line has been decreased due to lack of notes

बैंकों में नकदी की किल्लत ने छोटी की कतार

Sat, 19 Nov 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 19 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
line has been decreased due to lack of notes
बैंकों में नकदी की किल्लत - फोटो : अमर उजाला
बैंकों में नकदी की किल्लत ने बाहर लगी लाइनों को छोटा कर दिया है। लोग लाइन में लगने से पहले अब बैंक में कैश की स्थिति पता कर रहे है। कई जरूरतमंद तो शहर की बैंकों के चक्कर लगाकर मायूस होकर लौट गए। 
विज्ञापन


विगत कुछ दिनों से बैंकों के बाहर लाइन में लगना लोगों की दिनचर्या में शामिल हो गया है। शुक्रवार को भी सुबह से ही बैंकों के बाहर लाइन लग गई। हालांकि कई बैंकों में कैश खत्म होने से उनके बाहर लाइन छोटी नजर आई। एटीएम मशीनों के बाहर लाइन अधिक लंबी लग रही है। 
विज्ञापन


कई बैंकों में कैश खत्म होने के चलते करेंसी एक्सचेंज करने के लिए पहुंचे लोग एक से दूसरी शाखा में कैश की स्थिति के बारे में पूछते हुए घूमते रहे। किसी बैंक पर जब पता लगा कि यहां केवल नोट जमा किए जा रहे हैं तो अन्य शाखाओं में चक्कर काटने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंडीकेट बैंक के बाहर लाइन में लगे रवि प्रकाश और रजनीश ने बताया कि वो पिछले दो दिन से नकद निकालने के लिए भटक रहे है। कल लाइन में लगे लेकिन नंबर आने तक कैश खत्म हो गया। आज फिर से कतार में लगे हैं। 


जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एके प्रसाद ने बताया कि कैश के लिए कानपुर मांग भेजी गई है। इधर जिले में प्रयास किया जा रहा है कि धनराशि को समायोजित कर सभी बैंक शाखाओं के ग्राहकों में वितरण कराया जाए। जल्द ही जिले में नकदी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed