{"_id":"582f4f144f1c1b3929900030","slug":"line-has-been-decreased-due-to-lack-of-notes","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में नकदी की किल्लत ने छोटी की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में नकदी की किल्लत ने छोटी की कतार
अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 19 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
बैंकों में नकदी की किल्लत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों में नकदी की किल्लत ने बाहर लगी लाइनों को छोटा कर दिया है। लोग लाइन में लगने से पहले अब बैंक में कैश की स्थिति पता कर रहे है। कई जरूरतमंद तो शहर की बैंकों के चक्कर लगाकर मायूस होकर लौट गए।
विगत कुछ दिनों से बैंकों के बाहर लाइन में लगना लोगों की दिनचर्या में शामिल हो गया है। शुक्रवार को भी सुबह से ही बैंकों के बाहर लाइन लग गई। हालांकि कई बैंकों में कैश खत्म होने से उनके बाहर लाइन छोटी नजर आई। एटीएम मशीनों के बाहर लाइन अधिक लंबी लग रही है।
कई बैंकों में कैश खत्म होने के चलते करेंसी एक्सचेंज करने के लिए पहुंचे लोग एक से दूसरी शाखा में कैश की स्थिति के बारे में पूछते हुए घूमते रहे। किसी बैंक पर जब पता लगा कि यहां केवल नोट जमा किए जा रहे हैं तो अन्य शाखाओं में चक्कर काटने लगे।
विज्ञापन
सिंडीकेट बैंक के बाहर लाइन में लगे रवि प्रकाश और रजनीश ने बताया कि वो पिछले दो दिन से नकद निकालने के लिए भटक रहे है। कल लाइन में लगे लेकिन नंबर आने तक कैश खत्म हो गया। आज फिर से कतार में लगे हैं।
जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक एके प्रसाद ने बताया कि कैश के लिए कानपुर मांग भेजी गई है। इधर जिले में प्रयास किया जा रहा है कि धनराशि को समायोजित कर सभी बैंक शाखाओं के ग्राहकों में वितरण कराया जाए। जल्द ही जिले में नकदी आने की संभावना है।