फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lightning and rain accompanied by lightning

अंधड़ और बारिश से बिजली गुल, मौसम सुहाना

Fri, 19 May 2017 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो मथुरा Updated Fri, 19 May 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
Lightning and rain accompanied by lightning
Lightning and rain accompanied by lightning - फोटो : amar ujala
मौसम में बदलाव के बाद अंधड़ और बारिश से शुक्रवार को कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। कुछ देर के लिए जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। वहीं, बदरी और ठंडी हवाएं चलने से मौसम दिन भर खुशगवार रहा। भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने काफी राहत महसूस की। मथुरा में सुहाने हुए मौसम का लोगों ने खूब लुत्फ भी उठाया।
विज्ञापन

कोसीकलां में बादलों के बाद ठंडी हवाएं चलने लगी। थोड़ी ही देर में तेज हवा ने आंधी का रूप ले लिया। इससे हाईवे, बठैनगेट, मेन बाजार, पुरानी जीटी रोड, अग्रसेन मार्ग आदि स्थानों पर धूल के गुबार उड़ने लगे। आसमान में अंधकार सा छा गया। वाहन चालकों को दिन में भी गाड़ी की लाइट जला कर चलना पड़ा। आंधी से बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। उधर, मथुरा में सुबह से ही आसमान पर बादल छाये रहे। हल्की बूंदाबांदी के बाद ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया। शाम को यमुना किनारे लोगाें ने नाव की सवारी का आनंद लिया। शुक्रवार को दिन का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तथा रात का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


हल्की बूंदाबादी से मौसम हुआ सुहावना
 बलदेव नगर एवं देहात में बूंदाबांदी होने से मौसम सुहावना हो गया। आंधी और हल्की बूंदाबांदी से लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed