फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Light the lamp

नौ मिनट तक जगमगाई कान्हा की नगरी

Sun, 05 Apr 2020 10:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 10:55 PM IST
विज्ञापन
Light the lamp
मथुरा। दीयों की रोशनी व आतिशबाजी से जगमगाता नंदगांव। - फोटो : MATHURA
मथुरा। कोरोना महामारी से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री की अपील के बाद 130 करोड़ भारतीयों के साथ मथुरा नगरी भी खड़ी हुई। रात नौ बजते ही लोगों ने अपने-अपने घरों की बिजली बंद कर छतों और बालकॉनी में रोशनी की। किसी ने दीप जलाए तो कोई हाथों में मोमबत्ती लिए खड़ा रहा, जबकि सैकड़ों लोगों ने मोबाइल और टार्च से रोशनी की। इस दौरान लोगों ने आतिशबाजी कर घंटे-घड़ियाल भी बजाए।
विज्ञापन

रविवार की रात नौ बजने से पहले ही लोगों ने अपने-अपने घरों की बिजली बंद कर दी। परिवार की बुजुर्ग महिलाएं और पुरुष बच्चों के साथ छतों एवं बालकॉनियों में एकत्रित हो गए। लोगों के हाथों में तेल से भरे मिट्टी के दीये, मोमबत्ती के साथ मोबाइल और टार्च थी। जैसे ही नौ बजे एकाएक लोगों ने दीये, मोमबत्ती, टार्च और मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर रोशनी की।
विज्ञापन

कई बुजुर्ग इस दौरान संकीर्तन करते भी नजर आए। पूरा शहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के साथ खड़ा था। हर घर में अंधेरा था, लेकिन छत और बालकॉनी रोशन दिखीं। जीएलए विवि के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल ने पत्नी मंजूलता, बेटे नीरज अग्रवाल और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दीये जलाए। उद्योगपति एवं समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे ने पत्नी लता गर्ग, अर्पित गर्ग, रिचा गर्ग, उत्कर्ष गर्ग के साथ छत पर दीये जलाए। अग्रवाल क्लब परिवार के संस्थापक अजयकांत गर्ग ने अपने पिता एवं उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ दीये जलाए। संस्था श्रीअग्रबंधु सेवा मंडल के पदाधिकारियों ने रात्रि 9 बजे अपने-अपने घरों की लाइट बंद 9 मिनट तक दीपक, टॉर्च, मोबाइल फ्लैश से रोशनी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed