{"_id":"62d817c0e5417b603134be65","slug":"life-imprisonment-for-two-in-the-case-of-villager-s-murder-mathura-news-mtr521096249","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण की हत्या के मामले में दो को आजीवन कारावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण की हत्या के मामले में दो को आजीवन कारावास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। ग्रामीण की हत्या के मामले में दो लोगों को जिला जज राजीव भारती की अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आपसी रंजिश को लेकर ग्रामीण से लाठी-डंडों से मारपीट की गई थी। मारपीट में गंभीर रूप से घायल ग्रामीण की इलाज के दौरान मौत हो गई। वारदात के बाद से ही अभियुक्त जेल में बंद हैं।
वारदात २४ मार्च २०१९ की है। राया के गांव खरवा निवासी शिशुपाल (३०) की गांव के ही जितेंद्र और कलुआ ने आपसी रंजिश के चलते शिशुपाल को लाठी-डंडों से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शिशुपाल के भाई देवेंद्र सिंह ने थाना राया में जितेंद्र व कलुआ निवासी खरवा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस ने जांच करके चार्जशीट को कोर्ट भेज दिया। मामले की सुनवाई जिला जज की अदालत में चली। अभियोजन ने वारदात के आठ गवाह अदालत में पेश किए। बुधवार को जिला जज की अदालत ने दोनों अभियुक्त जितेंद्र और कलुआ निवासी खरवा को आजीवन की सजा सुनाई है। डीजीसी शिवराम तरकर ने बताया कि दोनों अभियुक्त वारदात में गिरफ्तार किए जाने के बाद से ही जेल में बंद हैं।