Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Life imprisonment for four murder convicts

Mathura News: हत्या के चार दोषियों को आजीवन कारावास

Wed, 24 May 2023 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Wed, 24 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for four murder convicts
मथुरा। जमुनापार क्षेत्र में 12 वर्ष पहले एक कार चालक की हत्या के मामले में एडीजे अष्टम की अदालत ने चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषियों ने लूटपाट के बाद युवक की हत्या को अंजाम दिया था। फैसला सुनाए जाने के बाद अदालत ने सभी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन



बल्देव भरतिया तथा हाल निवासी शिवपुरी कॉलोनी थाना जमुनापार निवासी नारायण सिंह किराये पर कार चलाने का काम करता था। 16 जून 2010 को वह घर से कार सही कराने के लिए कहकर मथुरा गया था। वहां गौरव तिवारी उर्फ बब्बन पुत्र शिवचरन उर्फ मुन्ना निवासी पचदेवरा थाना इकदिल इटावा, सतीश यादव पुत्र इन्द्रेश कुमार यादव निवासी कासपुरा धर्मशाला बकेबर इटावा, पिंकू गुप्ता उर्फ अनुज पुत्र ब्रजकिशोर गुप्ता निवासी तिलक नगर विधूना औरैया, गोपाल वाजपेयी उर्फ अनुज पु्त्र राजाराम वाजपेयी निवासी तिलक नगर विधूना, इटावा ने उसकी कार को फिरोजाबाद के लिए किराये पर लिया।
विज्ञापन


थाना रिफाइनरी के पास पहुंचकर नारायण सिंह ने अपनी पत्नी जगवीरी को फोन किया कि वह अभी खाना खा रहा है और फिरोजाबाद जा रहा है और रात को देर से घर लौटेगा। टूंडला थाना क्षेत्र हबीबपुर के पास चारों लोगों ने नारायणा सिंह के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसकी हत्या कर दी और शव को बंबा की पटरी पर डाल दिया। आरोपियों ने उसके फोन को भी अपने पास रख लिया। कई दिन तक नारायण सिंह नहीं लौटा तो उसके बड़े भाई अमर सिंह ने थाना जमुनापार में रिपोर्ट दर्ज कराई। जांच के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा परंतु जमानत पर रिहा हो गए। एडीजे अष्टम नितिन पांडेय ने मंगलवार को चारों अभियुक्तगण को आजीवन कारावास की सजा और 11-11 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। एडीजीसी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया चारों दोषियों को फैसले के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed