फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   less selling of chinese product in mathura

रंग ला रहा ‘मेड इन चाइना’ का विरोध

Wed, 19 Oct 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 19 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
less selling of chinese product in mathura
चाइनीज वस्तुओं की होली जलाई - फोटो : अमर उजाला वृंदावन
बाजार में चीन में बने सामान के विरोध का असर अब नजर आने लगा है। ग्राहकों के रुख को देखते हुए कारोबारी हलकान है। दीपावली के मात्र दस दिन शेष हैं लेकिन अभी तक बिक्री का ग्राफ बढ़ने का नाम ही नहीं ले रहा है। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर चीन में बने माल के बहिष्कार का असर बाजार में भी देखने को मिल रहा है। दीपावली में मात्र दस दिन शेष रह गए हैें लेकिन बाजार में चीन में बने सजावटी सामान, झालर आदि के प्रति ग्राहकों की बेरुखी कारोबारियों को हलकान कर रही है। कारोबारी रमेश अग्रवाल ने बताया कि हर साल बिक्री के अनुमान के हिसाब से माल की खरीद कर ली है।
विज्ञापन


इस बार बिक्री कम है। दुकान पर आने वाला ग्राहक मेड इन इंडिया की मुहर देख रहा है। ग्राहक अब सस्ते माल से भी आकर्षित नहीं हो रहे हैं। बिजली की झालरों का कारोबार करने वाले रवि शर्मा ने बताया दस दिन शेष हैं लेकिन बाजार में बिक्री की रफ्तार हर साल के मुकाबले कम है। इस बार ग्राहक माल खरीदते समय चाइना में निर्मित माल से परहेज कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चाइनीज वस्तुओं की होली जलाई
ब्रज गोलोक सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को नगर पालिका चौराहे पर चीन निर्मित विभिन्न वस्तुओं की होली जलाई गई। देशहित में चीनी सामानों के बहिष्कार का संकल्प लिया और लोगों को भी चीन से आने वाले सामानों का उपयोग न करने के प्रति जागरूक किया। समिति के अध्यक्ष भगवानदास चौधरी ने कहा कि भारत से मुनाफा कमाकर चीन पाकिस्तान को आतंकवाद फैलाने के लिए मदद करता है। अब हम ऐसा नहीं होने देंगे।


महामंत्री रविकांत गौतम ने कहा कि चीन निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करके हम भारतीय न केवल चीन और पाकिस्तान को सबक सिखा सकेंगे बल्कि भारतीय मुद्रा को अन्य देशों में जाने से भी बचा लेंगे। इस अवसर पर ओमप्रकाश पचौरी, अशोक कुमार, कमल सिंह, नीरज शर्मा, प्रदीपानंद महाराज, श्याम सिंह गहलौत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed