{"_id":"65b8164bdea7a466c9066707","slug":"lemons-cloves-and-chillies-being-thrown-at-advocates-house-mathura-news-c-369-1-sagr1009-107807-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: अधिवक्ता के घर के सामने फेंके जा रहे नींबू, लौंग व मिर्च, मानसिक रूप से हो गए परेशान; एसएसपी से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अधिवक्ता के घर के सामने फेंके जा रहे नींबू, लौंग व मिर्च, मानसिक रूप से हो गए परेशान; एसएसपी से लगाई गुहार
Tue, 30 Jan 2024 12:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 12:36 PM IST
सार
मथुरा में अधिवक्ता के घर के सामने नींबू, लौंग व मिर्ची फेंकी जा रही है। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गए हैं। उन्होंने एसएसपी से शिकायत करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
घर के सामने फेंके जा रहे नींबू मिर्च
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में बार एसोसिएशन के पूर्व कोषाध्यक्ष ने घर के बाहर चबूतरे पर नींबू, लौंग और मिर्ची फेंकने की एसएसपी से शिकायत की है। अधिवक्ता का कहना है कि इस तरह के टोने-टोटकों से उसके परिवारीजन भयभीत हैं। अधिवक्ता ने पड़ोस में रहने वाले एक होमगार्ड पर संदेह जताते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
मगोर्रा थाना क्षेत्र के गांव नगला सबला निवासी यशवंत सिंह वर्ष 2017-18 में बार एसोसिएशन में कोषाध्यक्ष पद पर रहे थे। वह मथुरा कचहरी आकर प्रैक्टिस करते हैं। उनके घर में पत्नी और बेटा रहते हैं। सोमवार को यशवंत सिंह अपने साथ अन्य अधिवक्ताओं को लेकर एसएसपी शैलेष पांडेय के कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कोई व्यक्ति घर के सामने चबूतरा पर ईंट, पत्थर, मांस, मदिरा, नीबू, लौंग, इलायची, मिर्च आदि फेंकता है। उन्होंने कहा कि रविवार के छुट्टी के चलते वह पत्नी के साथ अपने प्लाट पर घूमने को गए। पीछे से उस अज्ञात व्यक्ति घर पर फिर ईंट, पत्थर व मांस, मदिरा आदि फेंक दिया।
विज्ञापन
घर आकर आसपास के लोगों से इसकी जानकारी तो किसी ने कुछ भी बताने से इन्कार किया। पुलिस को इसकी सूचना दी तो पुलिस आयी और जांच करके चली गई। पूर्व कोषाध्यक्ष ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। इसमें उन्होंने घर के सामने रह रहे एक होमगार्ड पर परेशान करने का शक जाहिर किया है। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने जांच कराकर कार्रवाई के लिए कहा है।