फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lawyers' strike ended after talks with SSP

Mathura News: एसएसपी से वार्ता के बाद समाप्त हुई वकीलों की हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Lawyers' strike ended after talks with SSP
मथुरा। एसएसपी श्लोक कुमार को ज्ञापन देते बार अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सचिव शिव कुमार लवानियां। - फोटो : mathura
मथुरा। पुलिस की लचर कार्यप्रणाली और अधिवक्ताओं पर होने वाले पुलिसिया अत्याचार को लेकर वकीलों की अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन बृहस्पतिवार शाम को समाप्त हो गई। शुक्रवार से अधिवक्ता कार्य करेंगे। एसएसपी से चार सूत्री ज्ञापन पर सहमति बनने के बाद हड़ताल समाप्ति की घोषणा की गई।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के सचिव शिव कुमार लवानियां ने बताया कि मंगलवार से अधिवक्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। हड़ताल के कारण पुलिस प्रशासन के साथ वादकारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बृहस्पतिवार को एसएसपी श्लोक कुमार ने बार अध्यक्ष प्रदीप कुमार और सचिव शिव कुमार लवानियां को वार्ता के लिए बुलाया। इस दौरान बार ने एसएसपी को चार सूत्री ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में अधिवक्ताओं के खिलाफ लंबित मुकदमों की विवेचना में निष्पक्ष जांच कराने, महिला थाने में अधिवक्ताओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने, काउंसलिंग के बाद पीड़ित की एफआईआर दर्ज करने, अधिवक्ताओं के खिलाफ गंभीर आपराधिक मामला होने पर बार को विश्वास में लेकर एफआईआर दर्ज करने तथा थाना एवं चौकी में अधिवक्ताओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने संबंधित मांगें शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बार एसोसिएशन की सभी मांगों को मान लिया। इसके बाद शाम को बार एसोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष और सचिव ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा की। बार सचिव ने बताया कि शुक्रवार से सभी अधिवक्ता कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed