{"_id":"6a9ed6a8777166363905dc40","slug":"lawyers-fight-video-goes-viral-after-court-hearing-over-government-land-dispute-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ताओं में मारपीट का वीडियो: एक दूसरे में जड़े थप्पड़, जमकर हुई मारपीट; कोर्ट में जिरह के बाद भिड़ गए वकील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ताओं में मारपीट का वीडियो: एक दूसरे में जड़े थप्पड़, जमकर हुई मारपीट; कोर्ट में जिरह के बाद भिड़ गए वकील
Mon, 07 Sep 2026 08:52 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 07 Sep 2026 08:52 PM IST
सार
मथुरा की सदर तहसील में सरकारी जमीन पर कब्जे के विवाद की सुनवाई के बाद दोनों पक्षों के अधिवक्ता आपस में भिड़ गए। तहसील परिसर में जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने जांच कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं में मारपीट का वीडियो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मथुरा में सरकारी जमीन पर कब्जे के विवाद में दोनों पक्षकार अधिवक्ता तहसील परिसर में ही भिड़ गए। सदर तहसील परिसर में मारपीट की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद तहसील प्रशासन ने माैके पर जाकर जांच करने का निर्णय लिया है।
तहसीलदार अमित त्रिपाठी ने बताया कि गांव जसाैंद में एक पक्ष ने सरकारी जमीन पर मकान बनाने की शिकायत की थी। वहीं, दूसरे पक्ष का आरोप था कि यह शिकायत मनगढ़ंत है। इस मामले में सोमवार को तहसीलदार कोर्ट मेंं सुनवाई थी। दोनो पक्ष कोर्ट में हाजिर हुए थे।
सुनवाई के बाद बाहर निकलते ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों में जमकर मारपीट होने लगी। इस घटना का वहां माैजूद लोगों ने वीडियो बना लिया, जिसमें कपड़े भी फटे हुए देखे जा रहे हैं। वीडियो में कुछ लोगों दोनों अधिवक्तओं को हटाते हुए भी नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद तहसील प्रशासन ने माैके पर जाकर जांच करने का निर्णय लिया है। तहसीलदार अमित त्रिपाठी का कहना है कि गांव में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।