फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   lathmar holi

नंदगांव की लठामार होली को राजकीय मेले में शामिल करने की मांग

Sun, 24 Nov 2019 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
lathmar holi
नंदगांव। नंदगांव के हुरियारे लठामार होली मेला को राजकीय मेले में शामिल न करने की घोषणा से निराश हैं। उन्होंने इसे राजकीय मेले में शामिल करने की मांग की है। वहीं इसे शासकीय मेला नहीं घोषित करने पर सरकार की ओर से बनवाई जा रही 200 ढालों बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

शासन की ओर से बरसाना की लठामार होली को प्रांतीय मेला घोषित करने का प्रस्ताव है, जिसमें बरसाना एवं आसपास के गांवों को भी सम्मलित किया जाएगा। नंदगांव में भी लठामार होली का आयोजन किया जाता है। इसमें बड़ी संख्या में देशी-विदेशी श्रद्धालुओं के साथ-साथ विदेशी मीडिया भी पहुंचती है।
विज्ञापन

नंद बाबा मंदिर के सेवायत सुशील गोस्वामी ने कहा कि बरसाना राधाजी का स्वरूप है और नंदगांव कन्हैया का, फिर सरकार ने केवल बरसाना को ही शासकीय मेला घोषित किया है। नंदगांव की उपेक्षा कर दी। नंदगांव बरसाना के प्रत्येक उत्सव तीज, त्योहार साझा संस्कृति के अनूठे उदाहरण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश चंद गोस्वामी ने बताया कि अगर सरकार ने समय रहते बरसाना की होली के साथ नंदगांव की होली को भी शासकीय मेला घोषित नहीं किया तो फिर सरकार द्वारा बनवाई जा रही 200 ढालों का भी बहिष्कार किया जाएगा। इस दौरान गोकुलेश गोस्वामी, मुरली, मुरारी, विष्णु प्रसाद, लक्ष्मीनारायण, गोंविद गोस्वामी, गोपाल गोस्वामी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed