फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lathi-charge for throwing chicken remains in Farah

Mathura News: फरह में मुर्गे के अवशेष फेंकने पर चले लाठी-डंडे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Lathi-charge for throwing chicken remains in Farah
मथुरा। फरह थाना क्षेत्र के कस्बा व्यापारी मोहल्ला में बुधवार की रात को एक ही समुदाय के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों ओर से पथराव के बाद बोतलें फिंकना शुरू हो गईं। इससे अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। साथ ही तहरीर के आधार पर कार्रवाई करने में जुट गई है। पुलिस ने मारपीट की घटना तो स्वीकारी है, लेकिन पथराव से इन्कार किया है।
विज्ञापन

सीओ रिफाइनरी स्वेता वर्मा ने बताया कि बुधवार की रात को इकबाल का बेटा अयान घर के पास ही एक दुकान से सामान लेकर आ रहा था। तभी पास ही रहने वाले युवक ने अयान के ऊपर मुर्गे के कटे हुए अवशेष फेंक दिए। अयान ने विरोध किया तो उसके साथ गाली-गलौज कर दी। अयान ने घर आकर बताया तो उसके परिजन शिकायत करने के लिए आरोपी के घर गए। यहां गाली-गलौज से शुरू हुआ मामला झगड़े में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

दोनों ओर के लोग लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे को पीटने में जुट गए। इससे भी मन नहीं भरा तो पथराव कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस को देख पथराव करने वाले भाग गए, पथराव और मारपीट में इकबाल घायल हो गया। पीड़ित इकबाल ने सात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ रिफाइनरी ने बताया कि दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। एक पक्ष ने तहरीर दी है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पथराव जैसा कोई मामला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed