फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   lathamar holi celebration in barsana

...मेरौ जीवन भयौ रंगीलौ, मैं श्याम रंग में रंग गई

Sat, 28 Feb 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 28 Feb 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
lathamar holi celebration in barsana
रंग रंगीलेन ते सनीली गलियां फाग कौ झमकतौ रूप दिखाय रहीं हैं। ढोल-नगाड़े की ताल पै रसिकन की टोली ठुमकती जाय रही। सांकरी मै आनंद की खान आय समाई हैं। फाग पै चढ़े राग नै रंगीली कौ रंग और उ चटक कर दियौ है। बरसाने की होरी मै संगीत घुलौ मिलौ है। रसियन कौ रस मन कू हुलसाय रहृयौ है।
विज्ञापन


कहूं गुलाल की मूंठें चल रही हैं तौ कहूं पिचकारी की धार। तबही तौ सखी गाय रही है या बरसाने की होरी मै रंगीली मै होय गयी... मेरौ तन मन भयौ रंगीलौ, मेरौ जीवन भयौ रंगीलौ... मैं तौ श्याम रंग मै रंग गई। तौ कोई हक ते कह रही है, तोते होरी खेलन आए हैं, सुन बरसाने वारी.... रंगीली के या रंग की छाप मन ते कबहू नाय मिटैगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को रंगीली में सारा बरसाना रंगीला हो गया। गैल गिरारे गुलाल और रंग में नहाए थे। प्रात: काल से ही परिक्त्रस्मा मार्ग में होरी का हल्ला मच गया। रसिकों की टोली एक दूजे पर गुलाल उड़ाती नाचती गाती चल रही थी। जगह जगह नंदलाल हाथों में गुलाल लिए खडे़ थे। राधा के नजर आते ही भर भर मूंठ मारते तो कोई पिचकारी की धार से उसे सिर से पांव तक तर बतर कर देता मस्ताने हुरियारे राधा के नाम का प्याला पीकर झूम रहे थे। गा रहे थे, पीनी है तो राधा के नाम की पी, सारी जिंदगी नशे में गुजर जाएगी। सहारा बेसहारों को मिला है, राधा के दर पे...। भक्ति और रस की झमाझम बारिश मै रसिक रसाबोर थे। जगह जगह भंडारों की व्यवस्था थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोग टोलियों में स्पीकर के साथ चल रहे थे। सखियों का उल्लास देखते बनता था। हाथों में पिचकारी लिए बाल गोपाल भी होली का रंग जमाए थे। छोरियां उन्हें देखकर ही भागने लगतीं। भक्तों ने राधा रानी के दर्शन कर उन्हें अबीर गुलाल अर्पित किया। लाड़िली मंदिर में सुबह से ही रंग की होली शुरू हो गई थी।

तमन्ना की होली
होली की टोली में मंगलामुखी तमन्ना बरबस ही ध्यान खींच रही थीं। रंगीली खेलने का उनका अपना अंदाज था। गुलाल में रंगीं तमन्ना बरसाने की हर बच्ची को गोद में लेकर दुलार रही थीं। जैसे राधा रानी से ही लाड़ लड़ा रही हो। उनकी आंखों में ममत्व भरा था। बोलीं, राधा को प्रेम किए बिना होली कहां। बरसाने की हर बच्ची में हमें राधा नजर आती हैं। बच्चों को दुआएं देते आए हैं पर यहां कुछ अलग भाव आ जाता है।


रसिया के रस में डूबा मान मंदिर
मान मंदिर में भी रंगीली का रस बरसा। आसपास के गांवों से आए गायकों ने होरी के रसिया गाकर वातावरण को फागमय कर दिया। मंदिर की गोपियां श्यामा श्याम के प्रेम रंग में निरतने लगीं। संत रमेश बाबा ने भी रसिया गाकर रंगीली मनाई। रंगीली होरी आई, धूम मची बरसाने....होरी आई री ब्रज में होरी आई री.... आदि रसिया गाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त मौजूद थे। मान बिहारी के दर्शन पाकर सबके हृदय आनंद से भर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed