फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   large number of devotees reached Vrindavan over  weekend to have darshan of Thakur Shri Banke Bihari

बांकेबिहारी मंदिर: आराध्य के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, पट खुलने से पहले ही भर गईं गलियां; मची रही धक्का-मुक्की

Sun, 14 Apr 2024 09:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 14 Apr 2024 09:05 PM IST
सार

बांकेबिहारी मंदिर में आराध्य के दर्शन को भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। यहां पर पट खुलने से पहले ही गलियां भर गईं। धक्का-मुक्की के बीच प्रवेश मिला। 

विज्ञापन
large number of devotees reached Vrindavan over  weekend to have darshan of Thakur Shri Banke Bihari
बांकेबिहारी मंदिर: आराध्य के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में सप्ताहांत के कारण रविवार को बड़ी संख्या में भक्त ठाकुर श्रीबांके बिहारी के दर्शन के लिए पहुंचे। ऐसे में उन्हें धक्का-मुक्की के बीच आराध्य के दर्शन हो सके। वहीं भीड़ के दबाव के कारण कई श्रद्धालुओं को दर्शन भी संभव न हो सके।

विज्ञापन


मंदिर के पट खुलने से पहले ही रविवार सुबह बांकेबिहारी पुलिस चौकी से लेकर संकरी गली और मंदिर के दो और तीन नंबर गेट पर श्रद्धालु एकत्र हो गए। भीड़ के दबाव के बीच धक्के खाते हुए श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और आराध्य के दर्शन किए। यही हाल मंदिर के अंदर चौक, जगमोहन में रहा। 
विज्ञापन


दोपहर को मंदिर के पट बंद होने तक भीड़ बनी रही। शाम को भी सुबह जैसी स्थिति रही। मंदिर के सह प्रबंधक उमेश सारस्वत ने बताया कि रविवार को दिल्ली एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान के श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन करने आए। सुबह से रात में पट बंद होने तक यही स्थिति रही। पूरे दिन में लगभग एक लाख श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed