फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   land mafiya destroyed the construction of nepali samaj

भजनकुटी प्रकरण में वादी को मिला सुरक्षा गार्ड

Fri, 13 Nov 2015 06:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Fri, 13 Nov 2015 06:48 PM IST
विज्ञापन
land mafiya destroyed the construction of nepali samaj
नेपाली समाज की प्राचीन भजनकुटी को ढहाने के आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। वहीं मामले में वादी भजनकुटी सेवा संस्थान के सचिव बालकृष्णदेवाचार्य ने मोबाइल फोन पर धमकी मिलने की शिकायत की। इस पर एसएसपी ने उनकी सुरक्षा के लिए गनर को तैनात किया है।
विज्ञापन


बालकृष्ण देवाचार्य के अनुसार बीते दो दिन से उनके मोबाइल पर कई फोन आए। दूसरी ओर से बोलने वाले व्यक्ति ने धमकी भरे शब्दों में उन्हें केस से हटने के लिए कहा।
विज्ञापन


इसकी शिकायत बालकृष्ण देवाचार्य ने एसएसपी डा. राकेश सिंह से की। एसएसपी ने बालकृष्ण देवाचार्य को गनर उपलब्ध कराने के साथ ही भजनकुटी की सुरक्षा के लिए पुलिसबल बढ़ाने के आदेश वृंदावन पुलिस को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी ने बताया कि भजनकुटी में पीड़ितों की सुरक्षा को देखते हुए और अधिक पुलिस तैनात की गई है। जिन नंबरों से बालकृष्णदेवाचार्य को धमकियां दीं जा रहीं थीं, उन्हें सर्विलांस पर लगाया है।


मदद के लिए आगे आएं संत
भजनकुटी ढहने के बाद मौके पर पहुंचे कई लोगों ने पीड़ित साधुओं को आश्रम और मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए मदद का एलान तो किया, लेकिन मदद अभी तक नहीं पहुंची। इससे मंदिर का निर्माण कार्य बीच में रुक गया है।


शुक्रवार को विरागी बाबा आश्रम के महंत हरिबोल महाराज और महामंडलेश्वर बालयोगेश्वरानंद महाराज ने भजनकुटी पहुंच कर बालकृष्ण देवाचार्य से वार्ता की। इसके बाद महामंडलेश्वर बालयोगेश्वरानंद महाराज ने 51000 रुपये की आर्थिक सहायता देेते हुए अन्य लोगों से मंदिर निर्माण के लिए मदद करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed