फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Land,illegal activity,Land of Nazul

मथुरा: करोड़ों रुपये की जमीन नगर निगम ने कब्जे से मुक्त कराई

Mon, 25 Jan 2021 08:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 08:14 PM IST
विज्ञापन
Land,illegal activity,Land of Nazul
मथुरा। नगर निगम प्रशासन ने सरकारी/नजूल की भूमि पर अवैध कब्जे करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया। सोमवार को ढाई करोड़ की कब्जाई गई बेशकीमती जमीन पर नगर निगम की टीम ने अपना बोर्ड लगा दिया।
विज्ञापन

नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ के निर्देश पर सोमवार को निगम का प्रवर्तन दल सहायक नगर आयुक्त राजकुमार मित्तल के नेतृत्व में ग्राम महोली पहुंचा, वहां चंद स्थानीय दबंग किस्म के लोगों ने करीब 2400 वर्ग मीटर जमीन पर चारदीवारी बना रखी थी। जिसको जेसीबी से तुड़वाकर उस पर निगम की संपत्ति का बोर्ड लगा दिया। बताया जाता है खसरा संख्या 486 पर करीब 2400 वर्ग मीटर जमीन अवैध रूप से कब्जा ली गई थी, जिसकी बाजार कीमत ढाई करोड़ बताई गई है। सरकारी भूमि मुक्त कराने वाली टीम में कर्नल योगेंद्र सिंह, राहुल चतुर्वेदी, सूबेदार राजेश सिंह, लेखपाल लक्ष्मण प्रसाद आदि कर्मचारी मौजूद रहे। निगम की इस कार्रवाई से अवैध कब्जा धारकों के हौसले पस्त हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed