फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lakhs of devotees gathered to circumambulate in Vrindavan on Rang Bharani Ekadashi

रंग भरनी एकादशी: परिक्रमा मार्ग में मानव श्रृंखला, ढोलकों की थाप पर थिरके श्रद्धालु... जमकर उड़ाया अबीर-गुलाल

Wed, 20 Mar 2024 12:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 20 Mar 2024 12:30 PM IST
सार

रंग भरनी एकादशी के मौके पर वृंदावन के परिक्रमा मार्ग में मानव श्रृंखला बन गई। श्रद्धालु ढोलकों की थाप पर थिरके। एक दूसरे पर जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। 

विज्ञापन
Lakhs of devotees gathered to circumambulate in Vrindavan on Rang Bharani Ekadashi
परिक्रमा मार्ग में मानव शृंखला, ढोलकों की थाप पर थिरके श्रद्धालु - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में बुधवार को रंगभरनी एकादशी पर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। आराध्य ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने पंचकोसीय परिक्रमा करके खुद को धन्य किया। 

विज्ञापन


होली की मस्ती और ढोलकों की थाप पर थिरकते हुए श्रद्धालु आगे बढ़ते रहे। पांच कोसीय परिक्रमा मार्ग पर मानव शृंखला बन गई। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर जमकर अबीर-गुलाल उड़ाया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हुआ तो दिन चढ़ने के साथ यह बढ़ता ही गया। 

विज्ञापन

इन मंदिरों में भी होली की धूम

इसी प्रकार राधावल्लभ मंदिर, राधादामोदर मंदिर और ठा. राधारमण मंदिर में भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में दर्शन करने पहुंचे। इन मंदिरों में भी सेवायत गोस्वामी श्रद्धालुओं पर गुलाल बरसा रहे हैं। इस बार मथुरा मुंसिफ कोर्ट न्यायालय द्वारा दर्शनार्थियों पर बांकेबिहारी मंदिर में गुलाल, रंग, फायर बिग्रेड सिलेंडर ले जाने पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed