फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   lady on fast in mathura

कृष्णभक्त राधा का मौन ‘तप’

Wed, 09 Sep 2015 11:45 PM IST
कुशल प्रताप सिंह
कुशल प्रताप सिंह Updated Wed, 09 Sep 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
lady on fast in mathura
भगवान श्रीकृष्ण की लीलास्थलियों में से एक बेलवन के निकट का गांव जहांगीरपुर में इन दिनों आसपास के लोगों का तांता लगा हुआ है। इसका कारण गांव से 200 मीटर दूर खेतों (स्थानीय बोली में जंगल) के पास निर्जन स्थान में फूस से बनी कुटिया है जिसमें अन्न त्याग चुकी एक महिला ‘तपस्यारत’ है। लोग उन्हीं के दर्शन करने आ रहे हैं। श्रद्धा तब और बढ़ गई जब चर्चा फैली कि वह आगामी तीन नवंबर को शरीर त्याग देंगी।
विज्ञापन


‘तपस्यारत’ महिला का नाम राधा (45) है। मूलरूप से तमिलनाडु की राधा का परिवार काफी समय से वृंदावन में ही रहता है। उनकी मां कौशल्या राम वहां एक आश्रम की प्रबंधक हैं। यहां रहते हुए भी परिवार के लोगों का तमिलनाडु आना-जाना रहता है। विवाहित राधा की शुरू से कृष्ण में अनन्य आस्था रही है। पहले भी वह कई स्थानों पर एकांत में छह-छह महीने साधनारत रह चुकी हैं। इस बार वह करीब एक महीने पहले वृंदावन से जहांगीरपुर के जंगल में कुटिया बनाकर रहने लगीं। चारो ओर से बंद कुटिया से वह बाहर भी नहीं आतीं। भीतर रखी कृष्ण-बलराम की प्रतिमा के समक्ष आसन लगा पूजारत रहती हैं। बीच-बीच में आने वाली मां कौशल्याराम ही एक झरोखे से उन्हें जल आदि पेय दे जाती हैं। आने वाले भी इसी झरोखे से उनके दर्शन करते हैं।
विज्ञापन


इसी बीच गांव में चर्चा फैली कि राधा ने मौन लेने से पहले बताया था कि वह 3 नवंबर को प्राण त्याग देंगी। यह पता लगते ही दो-तीन दिन पहले उनकी मां यहां आईं। वह इशारे से उन्हें तपस्या उठने के लिए समझाती रहती हैं। इसी कोशिश को बल देने उनके पति और परिवार के अन्य लोगों को बुलाया गया है। इधर जैसे-जैसे चर्चा फैल रही है, राधा के दर्शन करने वालों की संख्या भी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेलवन का महत्व
कथाओं के मुताबिक, बेलवन में भगवान श्री कृष्ण और गोपिकाओं के महारास में शामिल होने के लिए एक बार स्वयं लक्ष्मी जी लालायित हुईं। तब भगवान श्रीकृष्ण ने उन्हें बताया कि यह गोपियों की तपस्या है जो वे महारास में शामिल हैं। उन्होंने लक्ष्मी जी को रास में शामिल होने के लिए उन्हीं के समान तप करने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed