{"_id":"574f23744f1c1b9f4a109072","slug":"ladies-are-deployed-to-save-jawahar-bagh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवाहर बाग पर मुस्तैद हुईं महिला लठैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहर बाग पर मुस्तैद हुईं महिला लठैत
अमर उजाला मथुरा
Updated Wed, 01 Jun 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
महिला लठैत
- फोटो : अमर उजाला
जवाहर बाग खाली कराने के लिए पुलिस जिस तरह से रोज नई प्लानिंग कर रही है उसी तरह कब्जाधारी भी प्लान बना रहे हैं। अब कथित सत्याग्रहियों ने प्रशासन से भिड़ंत के लिए महिलाओं को आगे कर दिया है। दिन भर महिलाएं हाथ में लाठी-डंडे लेकर जवाहर बाग की पहरेदारी कर रही हैं।
सर्वदलीय किसान संघर्ष समिति, जवाहर बाग संघर्ष समिति, भारतीय किसान यूनियन भानू गुट, राष्ट्रीय लोकदल, भारतीय जनता पार्टी, आम आदमी पार्टी सहित इंटक व अन्य सहयोगी दलोें के लोगों ने एक जून को जवाहर बाग खाली कराने के लिए कूच करने का ऐलान किया था।
एलान के तहत विभिन्न दलों और संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ता व पदाधिकारी कलक्ट्रेट पर इकट्ठा हुए। इससे जवाहरबाग मे जमे हुए कब्जाधारियों में सुबह से ही खलबली रही और तड़के से ही सैकड़ों सत्याग्रही लाठी-डंडा लेकर जमे रहे। इनमें सबसे आगे रहीं महिलाएं तो पूरा परिसर में बाकायदा गश्त करती रहीं।
विज्ञापन
कब्जाधारियों की सर्तकता को देखते हुए जवाहर बाग के आसपास इलाके में तैनात पुलिस और पीएसी के जवान भी दिनभर चहलकदमी करते नजर आए।