{"_id":"67c3658e5102ac04f3020061","slug":"laddu-holi-will-be-played-inside-the-temple-itself-mathura-news-c-29-1-agr1017-362831-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: लड्डू होली मंदिर के भीतर ही खेली जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: लड्डू होली मंदिर के भीतर ही खेली जाएगी
विज्ञापन
मथुरा। बरसाना में सेवायतों से बात करते थाना प्रभारी।
- फोटो : mathura
बरसाना(मथुरा)। लड्डू होली राधारानी मंदिर के भीतर ही खेली जाएगी। मंदिर के बाहर लड्डू लुटाने पर प्रतिबंध रहेगा। यह निर्णय शनिवार शाम को पुलिस व मंदिर के सेवायतों की बैठक में लिया गया है।
थाना प्रभारी अरविंद निर्वाल शनिवार शाम को सेवायतों के बीच पहुंचे। उन्होंने लड्डू होली पर मंदिर परिसर के बाहर लड्डू न लुटाने की बात कही। लड्डू को मंदिर के भीतर ही वितरित करने को कहा। जिस पर सभी सेवायतों ने सहमति दे दी।
थाना प्रभारी ने बताया कि पिछली बार लड्डू होली पर मंदिर के बाहर सफेद छतरी पर लड्डू लुटाने के दौरान मंदिर की सीढ़ियों की रेलिंग टूट गई थी। इस घटना में कई श्रद्धालु घायल हो गए थे। ऐसा दोबारा न हो इसे लेकर मंदिर के सेवायतों से वार्ता की गई। निर्णय लिया गया कि लड्डू होली पर सफेद छतरी के पास इस बार लड्डू नहीं लुटाए जाएंगे। लड्डू केवल मंदिर के अंदर समाज गायन के दौरान ही लुटाए जाएंगे। किसी श्रद्धालु को लड्डू नहीं लुटाने दिया जाएगा। लड्डू केवल प्रसाद के रूप के वितरित किए जा सकते हैं।