फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Lack of job opportunities reduces interest in B.Ed

Mathura News: नौकरी न मिलने से बीएड में रुचि कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Lack of job opportunities reduces interest in B.Ed
ललित मोहन शर्मा
मथुरा। सरकारी नौकरी की उम्मीद कम हुई तो बीएड की पढ़ाई से युवाओं का मोहभंग होता साफ नजर आ रहा है। बीएड में दाखिले के लिए इस साल महज 2000 आवेदन आए हैं। ये कुल सीटों की संख्या से 4500 कम हैं। जिले में 59 कॉलेजों में 6500 सीटों पर बीएड के लिए प्रवेश होगा। इस बार 70 फीसदी सीटें खाली रहेंगी।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बीएड की प्रवेश परीक्षा का परिणाम दो दिन पहले जारी हो गया है। इस बार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई गई थी। उन्होंने बताया कि जिले में 59 कॉलेजों में बीएड में प्रवेश लेने का अवसर है लेकिन इस बार कुल सीटों के सापेक्ष विद्यार्थियों की ओर से आवेदन नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि अब काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी। इस बार आवेदन कम होने के चलते विद्यार्थियों ने रुचि कम दिखाई है। इससे जिले के कॉलेज प्रबंधन काफी निराश हैं।
विज्ञापन


ज्यादातर काॅलेजों ने आवेदन के अनुसार प्रवेश की स्थिति कम होने की उम्मीद जताई है। बीएड कर रहे मुकेश ने बताया कि शासन की ओर से शिक्षक भर्ती समय से नहीं होने से बीएड कर चुके छात्रों को नौकरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। अनूप ठाकुर ने बताया कि उन्होंने बीएड में प्रवेश के लिए आवेदन किया था, परीक्षा देने के बाद परिणाम दो दिन पहले जारी हुआ है। पहले बीएड करने का प्लान था, लेकिन बीतों दिन शिक्षकों का भर्ती के नोटिफिकेशन के लिए धरना प्रयागराज चला था। इसलिए अब बीएड नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



बीएड चार साल पहले कर चुका हूं। शिक्षक भर्ती नहीं आने से अब शिक्षक बनने की उम्मीद कम होती जा रही है। प्रयागराज में धरना भी कुछ दिन पहले शुरू हुआ था। - हनी अग्रवाल, मथुरा


इस बार बीएड के लिए प्रवेश परीक्षा दी थी। जिसका परिणाम आ गया है। जिले के सीटों खाली होने से प्रवेश आसानी से मिल जाएगा। सरकार शिक्षक भर्ती भी समय-समय पर निकालें। - बृजेश कुमार, मथुरा


बीएड की संयुक्त परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है। जिले में 59 कॉलेजों में बीएड की 6500 सीटें हैं। इस बार जिले में 2000 आवेदन परीक्षा के लिए हुए थे। छात्रों को आसानी से प्रवेश मिल जाएगा। - डॉ. ललित मोहन शर्मा, प्राचार्य बीएसए कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed