फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Laborer Falls to Death Along with Balcony During House Demolition

Mathura News: मकान की तोड़फोड़ के दौरान छज्जे के साथ गिरा मजदूर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Laborer Falls to Death Along with Balcony During House Demolition
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के राधापुरम स्टेट में मकान की तोड़फोड़ के दौरान छज्जा गिरने से दो मजदूर दब गए। साथियों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

रामबाबू ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ बीते एक माह से राधापुरम स्टेट सेक्टर-एक में एक मकान की तोड़फोड़ का कार्य कर रहा है। सोमवार को देवीपुरा निवासी ताराचंद्र छज्जे पर तोड़फोड़ कर रहे थे जबकि मिथलेश नीचे खड़ी थीं। इसी दौरान अचानक छज्जा गिर गया और ताराचंद्र मलबे में दब गए। मिलथेश भी मलबे की चपेट में आ गईं। आनन-फानन साथियों ने दोनों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ताराचंद्र को मृत घोषित कर दिया। मिथलेश का उपचार चल रहा है। सीओ अनिल कपरवान ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed