फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Labor department is searching for workers for Israel

Mathura News: इस्राइल के लिए श्रमिक खोज रहा श्रम विभाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Labor department is searching for workers for Israel
मथुरा। श्रम विभाग इस्राइल जाने के लिए श्रमिकों की तलाश कर रहा है। ये श्रमिक वहां जाकर निर्माण आदि कार्यों को करेंगे। इन्हें करीब 1.25 लाख रुपये प्रतिमाह मिलेगा। दरअसल, इस्राइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध में दोनों ओर जान-माल का काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


अस्पताल, स्कूल, इमारतें, सड़क आदि बमबारी से ध्वस्त हो गए हैं। ऐसे में इस्राइल दोबारा से व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने में जुट गया है। इसी कड़ी में निर्माण से जुड़े कार्यों को शुरू कराया जा रहा है। इसके लिए उसे बड़ी संख्या में निर्माण श्रमिकों की आवश्यकता है। इसे देखते हुए इस्राइल इजराइल ने भारत सरकार से मदद मांगी है। इसी क्रम में सरकार निर्माण श्रमिकों की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


सहायक श्रमायुक्त एमएल पाल ने बताया कि भारत सरकार द्वारा निर्माण श्रमिकों के रोजगार के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसके अंतर्गत इस्राइल में सुरक्षित स्थान पर भवन निर्माण से संबंधित कार्य करने वाले श्रमिक जैसे राजमिस्त्री, टाइल्स, शटरिंग व जाल बनाने वाले कारीगर आदि कार्यों हेतु भारत सरकार के राष्ट्रीय कौशल विकास कारपोरेशन के माध्यम से श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु आमंत्रित किया जा रहे हैं। चयनित श्रमिकों को इस्राइल भेजा जाएगा। उन्हें लगभग 1.25 लाख रुपये वेतन दिया जाएगा। इच्छुक श्रमिक श्रम विभाग, मथुरा के कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, 17, बी द्वारिकापुरी में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






ये हैं अनिवार्य योग्यताएं

- श्रमिक राजमिस्त्री, टाइल्स, शटरिंग व जाल बनाने में से किसी एक कार्य में निपुण हो।

- पासपोर्ट उपलब्ध हो। जिनके पास पासपोर्ट न हो, वे तत्काल पासपोर्ट बनवा सकते हैं।

- श्रमिक को कम से कम 1 वर्ष व अधिकतम 5 वर्ष की सेवा देना अनिवार्य है।

- श्रमिक को अंग्रेजी भाषा को समझने व बोलने व पढ़ने का ज्ञान होना आवश्यक है।

- श्रमिक या उसके परिवार के किसी सदस्य ने पूर्व में कभी इस्राइल में कार्य न किया हो।
- श्रमिक को आने जाने का व्यय स्वयं वहन करना होगा।

- आयु 21 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है।
- श्रमिक को कम से कम 3 वर्ष कार्य का अनुभव होना अनिवार्य है।

ये लाभ मिलेंगे
- श्रमिकों को प्रतिमाह 1,25,000 लगभग वेतन के रूप में दिया जाएगा।

- 15,000 रुपये प्रतिमाह बोनस व फंड के रूप में दिया जाएगा, यह रकम कंपनी के खाते में जमा रहेगी। जो कार्य समाप्ति पर वापस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed