फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   laathee-danda lekar kutton ke peechhe daudate rahe yuvak

Mathura News: लाठी-डंडा लेकर कुत्तों के पीछे दौड़ते रहे युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
laathee-danda lekar kutton ke peechhe daudate rahe yuvak
मथुरा। लाठी-डंडे लेकर कुत्तों की तलाश करते युवक। संवाद - फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। ईदगाह कॉलोनी में बुधवार को घर के बाहर खेलते बच्चे पर कुत्तों के झुंड द्वारा हमले में मासूम की मौत के बाद लोगों में दहशत और आक्रोश है। कॉलोनी के लोग कुत्तों को मारने के लिए लाठी-डंडा लेकर इधर-उधर दौड़ रहे हैं। साथ ही महिलाओं ने अपने बच्चों को घरों में कैद कर रखा है।
विज्ञापन

ईदगाह काॅलोनी निवासी हाशिम का तीन साल का बेटा सोफियान घर के बाहर खेल रहा था, तभी कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया था। कुत्ते बालक को खींच कर ले गए। परिवार के लोगों और काॅलोनी के लोगों ने किसी तरह उसे कुत्तों के मुंह से छुड़ाया। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। कुत्तों के आतंक से आक्रोशित लोग बृहस्पतिवार को कुत्तों को मारने के लिए लाठी-डंडे लेकर घूमते रहे।
विज्ञापन

कॉलोनी निवासी 8 वर्षीय अरमान पुत्र समीर पर एक साल पहले कुत्तों के झुंड ने हमला कर उसे घायल कर दिया था। नवाब की पत्नी शरीफन (68) पर करीब छह माह पहले कुत्तों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। कॉलोनी की समीर की पत्नी मुवीना, जलालुद्दीन की पत्नी कल्लों ने बताया कि कुत्ते उनके बकरों पर हमला कर घायल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed