{"_id":"607f1d838ebc3eb92134d8c7","slug":"l-1-hospital-built-in-jail-health-department-sent-four-doctors-mathura-news-agr489267141","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बना एल-1 हॉस्पिटल,स्वास्थ्य विभाग ने भेजे चार चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बना एल-1 हॉस्पिटल,स्वास्थ्य विभाग ने भेजे चार चिकित्सक
विज्ञापन
मथुरा। जेल में कोरोना का दंश बढ़ते ही स्वास्थ्य विभाग ने एल-1 स्तर की सभी सुविधाएं मुहैया करा दी हैं । चार चिकित्सकों की टीम को जेल में तैनात कर दिया है। जबकि दो चिकित्सक पहले से जेल में मौजूद थे। अब छह चिकित्सकों की टीम जेल में कोरोना पॉजिटिव बंदियों का इलाज करेगी।
जानकारी रहे कि जेल में वर्तमान में 37 बंदी कोरोना पॉजिटिव हैं, इनके अलावा एक बंदी की हालत बिगड़ने पर उसे जेल से बाहर इलाज के लिए भेजा है। 38 बंदी संक्रमित निकलने के बाद अस्थायी जेल में बंद अन्य बंदियों को अलग रखा गया। कोरोना संक्रमित बंदियों के इलाज के लिए वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने सीएमओ से एल-1 हॉस्पिटल की सुविधाएं मांगी थीं।
बांटी होम्योपैथिक दवा
बंदियों की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए जेल में मंगलवार को होम्योपैथिक दवा का वितरण किया गया। यह दवा सभी बंदियों को दी गई। बंदियों को दवा लेने का तरीका भी बताया गया।
विज्ञापन
कोरोना ग्रस्त 37 बंदियों के साथ रह रहे अन्य बंदियों का फिर से कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। यह टेस्ट चार दिन बाद कराया जाएगा। इनका पहले भी टेस्ट हो चुका है। लेकिन 37 बंदियों की कोरोना पॉजिटिव आने के बाद फिर से सभी का कोरोना टेस्ट होगा। -शैलेन्द्र मैत्रेय,वरिष्ठ जेल अधीक्षक
-