फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   krshnanagaree mein bachchon se bheekh mangavaatee milee maan

UP: ऐसी मां जिसने अपने ही बच्चों को बनाया भिखारी, बताई ऐसी मजबूरी...आरपीएफ का दिमाग भी चकरा गया

Mon, 13 Jan 2025 12:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 13 Jan 2025 12:09 PM IST
सार

ट्रेन में भीख मांग रहे दो बच्चों को आरपीएफ की टीम ने देखते ही टोक दिया। उनसे पूछा कि भीख क्यों मांग रहे हो। इस पर मासूमों ने अपनी मां की ओर इशारा किया। महिला से पूछताछ में हैरान कर देने वाली हकीकत सामने आई 
 

विज्ञापन
krshnanagaree mein bachchon se bheekh mangavaatee milee maan
मथुरा रेलवे जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। - फोटो : mathura

विस्तार

कान्हा की धरा पर रविवार को मां पढ़ने की उम्र में बच्चों से छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में भिक्षावृत्ति कराती मिली। यह देखकर चेकिंग कर रही आरपीएफ की टीम ने जब बच्चों से पूछताछ की तो उन्होंने मां की ओर इशारा किया। दोबारा भीख न मंगवाने व स्कूल भेजने की शर्त पर बच्चों को मां के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


आरपीएफ के थाना प्रभारी अवधेश गोस्वामी ने बताया कि छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस में एएसआई उमेश गौतम व सतीश कुमार, आंचल तोमर कोसीकलां से चेकिंग करते हुए आ रहे थे। इस दौरान ट्रेन के सामान्य कोच में दो नाबालिग बच्चे झाड़ू लगाकर लोगों से पैसे मांगते दिखे। टीम के सदस्यों ने बच्चों से प्यार से पूछताछ की तो उन्होंने कुछ दूर खड़ी महिला की तरफ इशारा किया।
विज्ञापन


बताया कि यह उनकी मां है। टीम के सदस्याें ने ट्रेन के जंक्शन पर पहुंचते ही दोनों बच्चे व मां को उतारकर चाइल्ड हेल्पलाइन के सदस्यों को जानकारी दी। टीम के सदस्यों ने बताया कि बेटी की उम्र 6 वर्ष व बेटे की उम्र 4 वर्ष है। पूछताछ में बच्चे बोले कि मां ट्रेन में झाडू लगवाने के लिए ले जाती थी और ट्रेन में लोगों से रुपये मांगने के लिए कहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता को लग गई है नशे की लत
पूछताछ में बच्चों ने बताया कि उनके पिता कुछ नहीं करते हैं। वह नशे के आदी है। वह दोनों छोटे हैं इस कारण यात्री उन्हें रुपये दे देते थे। मां इस रकम से परिवार का खर्चा चलाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed