फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Krishna Nagar police accused of beating an advocate

Mathura News: कृष्णा नगर पुलिस पर अधिवक्ता को पीटने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
Krishna Nagar police accused of beating an advocate
मथुरा। कृष्णा नगर पुलिस पर अधिवक्ता को पीटने और झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है। इसकी जानकारी बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को हुई तो वह शनिवार को पीड़ित के घर पहुंचे और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



बार एसोसिएशन के सचिव शिव कुमार लवानियां ने बताया कि शुक्रवार को कृष्णा नगर निवासी अधिवक्ता अमरजीत सिंह के पड़ोसी का वाहन किसी अन्य वाहन से टकरा गया। पुलिस ने अधिवक्ता के पड़ोसी को थाने में बिठा लिया। इसकी जानकारी उन्हें हुई तो वह कृष्णानगर चौकी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से बात की, लेकिन उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।
विज्ञापन


आरोप है जबरन शराब पिलाकर उनका मेडिकल कराया और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा दर्ज कर लिया। शनिवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सचिव के नेतृत्व में पूर्व सचिव त्रिलोक चंद शर्मा, गोपाल शर्मा, उमेश शर्मा, हरिओम शर्मा लीडर, पूर्व उपाध्यक्ष ठाकुर रामवीर सिंह, रविशंकर उपाध्याय, राघवेंद्र सिंह एवं पूर्व सचिव भानु प्रताप सिंह पीड़ित अधिवक्ता के घर पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव ने बताया कि रविवार को वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ बैठकर तय किया जाएगा कि प्रकरण में क्या करना चाहिए। सीओ सिंह भूषण वर्मा ने बताया कि अधिवक्ता अमरजीत सिंह ने पुलिस के साथ अभद्रता की और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। इसलिए उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed