फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   kotwal, police, cheif seceretry, phone, mathura

मुख्य सचिव बनकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को हड़काया

Wed, 01 Jul 2020 07:12 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
kotwal, police, cheif seceretry, phone, mathura
मथुरा। किसी भी फोन को हैक कर मोबाइल नंबर प्रयोग करने की तकनीकी सरकारी तंत्र पर भारी पड़ती जा रही है। इसी प्रकार की तकनीकी का प्रयोग करते हुए एक व्यक्ति ने मुख्य सचिव बनकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को हड़का दिया। फोन करने वाले ने खुद को प्रदेश का मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी बताया और कोतवाली प्रभारी से सरकारी काम की जानकारी करने लगा।
विज्ञापन

कई आदेश भी दिए। कोतवाली प्रभारी ने धोखाधड़ी कर खुद को मुख्य सचिव बनाने वाले व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाली में इस समय कार्यवाहक के रूप में निरीक्षक का चार्ज एसएसआई सरिता द्विवेदी के पास है। उनके पास मंगलवार रात करीब आठ बजे एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को प्रदेश का मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी बताया तथा विभागीय कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन

इतना ही नहीं फोन करने वाले ने कई बार अपना रुतबा दिखाने के लिए आदेशात्मक अंदाज में भी बातचीत की। प्रभारी निरीक्षक को इस संबंध में पूरा यकीन था कि फोन करने वाला व्यक्ति मुख्य सचिव नहीं है। उन्होंने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी तथा निर्देश पर कोतवाली में उक्त व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed