फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   63-year-old Namrata Gautam will participate in the State Power Lifting Championship

UP: ये हैं 63 साल की नम्रता गौतम, उम्र को दी मात...स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में लेंगी भाग

Thu, 13 Mar 2025 10:25 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 13 Mar 2025 10:25 AM IST
सार

जज्बा हो तो कुछ भी किया जा सकता है। ऐसी ही हैं आगरा की रहने वालीं 63 वर्षीय नम्रता गौतम, जो अब स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में भाग लेने की तैयारी कर रही हैं।  
 

विज्ञापन
63-year-old Namrata Gautam will participate in the State Power Lifting Championship
नम्रता गौतम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा की एक महिला पावर लिफ्टर उम्र को मात दे रही हैं। 63 वर्षीय नम्रता गौतम कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश के लिए मेडल जीत चुकी है। आगामी पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिताओं में पदक जीतने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं। वो इसी महीने होने जा रही स्टेट पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में भाग लेंगी।
विज्ञापन


लाजपत कुंज सिविल लाइंस निवासी नम्रता रोज 2 घंटे कड़ा अभ्यास करती हैं। मां के पावरलिफ्टिंग के प्रति जुनून को देखकर उनके बेटे 29 वर्षीय शौर्य कुमार गौतम का रुझान भी इस खेल की तरफ हुआ। अब मां-बेटा दोनों जिम में साथ-साथ ट्रेनिंग करते हैं। उनके पति राम चरण गौतम वन विभाग में कार्यरत थे। वो 20 वर्षों से कड़ी मेहनत कर रही है। नम्रता का मानना है कि की खेल कोई भी हो उसमें सफलता के लिए अनुशासन, लगन और कड़ी मेहनत बहुत जरूरी है। 
विज्ञापन


पूर्व वर्ल्ड चैंपियन हरदीप सिंह हीरा ने उन्हें पावरलिफ्टिंग के कई गुर सिखाए। नम्रता आठ बार नेशनल चैंपियनशिप में पदक विजेता रही हैं । उन्होंने 2017 में मंगोलिया में एशियाई पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। 2019 में कनाडा में हुए कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता में उन्होंने देश के लिए कांस्य पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed