फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   kirae par lagaane ka jhaansa dekar inova lekar bhaaga thag

Mathura: कंपनी में किराए पर चाहिए इनोवा, प्रतिमाह मिलेंगे इतने रुपये...झांसे में फंस गया युवक, कार ले उड़े ठग

Tue, 01 Apr 2025 11:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Apr 2025 11:40 AM IST
सार

इंस्टाग्राम पर किराए पर इनोवा कार के विज्ञापन के झांसे में युवक फंस गया। साइबर ठग उसकी इनोवा कार ले उड़े। पीड़ित ने साइबर पुलिस से शिकायत की है। 

 

विज्ञापन
kirae par lagaane ka jhaansa dekar inova lekar bhaaga thag
Innova Crysta - फोटो : Toyota

विस्तार

मेरी कंपनी को एक किराए पर कार की जरूरत है...क्या आप अपनी कार लगवाना चाहते हैं। कंपनी प्रतिमाह मोटा किराया देय करेगी। ऐसा ही इंस्टाग्राम पर विज्ञापन देखने के बाद कार मालिक ने कार लगाने की अनुमति दे दी। इसके बाद घर से इनोवा कार लेकर साइबर ठग फुर्र हो गए। बाद में न किराया दिया न फोन उठाया। पीड़ित ने साइबर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


दर्ज कराई रिपोर्ट
हाईवे थाना क्षेत्र के गोपाल नगर निवासी आशीष कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि एक नवंबर 2024 को उनके चाचा लोकेश ने इंस्टाग्राम पर ऑरीकारर्स के नाम से विज्ञापन देखा। विज्ञापन में किराये पर कार लगाने पर 40 हजार रुपये प्रतिमाह भुगतान की बात कही गई थी। लालच में आकर उनके चाचा ने विज्ञापन पर क्लिक कर दिया। इसके बाद कार नंबर और अन्य जानकारी शेयर कर दी। इसके दो दिन बाद कंपनी के नाम से उनके मोबाइल पर फोन आया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  देवी मां की चमत्कारिक आरती: सफेद चादर के आर-पार हो गई दीपक की लौ, फिर भी न लगी आग... भक्त हुए हैरान
विज्ञापन
विज्ञापन



कंपनी का कर्मचारी बनकर आया ठग
फोनकर्ता ने कहा है कि कार के दस्तावेजों का सत्यापन हो चुका है। कंपनी का व्यक्ति आपके घर कार लेने आएगा। दूसरे दिन बंसल नाम का व्यक्ति उनके घर कार लेने के लिए आया। उन्होंने इनोवा क्रिस्टा कार की चाबी बंसल को सौंप दी। इसके बाद वह कार का लेकर रवाना हो गया। साइबर थाना प्रभारी छोटे लाल ने बताया है आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस कई जगह दबिश दे रही है। साथ ही संदिग्धों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed