फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Navratri 2025 Magical Aarti Performed At Nari Semari Mata Temple In Mathura

देवी मां की चमत्कारिक आरती: सफेद चादर के आर-पार हो गई दीपक की लौ, फिर भी न लगी आग... भक्त हुए हैरान

Tue, 01 Apr 2025 10:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Apr 2025 10:30 AM IST
सार

मथुरा के पास कोसीकलां के गांव नरी-सेंमरी में तीज की चमत्कारिक आरती हुई। इस दौरान सैकड़ों भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन
Navratri 2025 Magical Aarti Performed At Nari Semari Mata Temple In Mathura
मथुरा। नरी सेमरी मंदिर में चादर के नीचे से जलाया जा रहा दीपक। - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा के छाता क्षेत्र के नरी-सेमरी स्थित देवी मंदिर में सोमवार को आगरा वालों की चमत्कारिक आरती देखने के लिए हजारों भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। आरती के समय बड़े दीपकों की लौ सफेद चादर के आर-पार हो रही थी, लेकिन कपड़ा नहीं जल रहा था। इस दौरान मंदिर परिसर देवी मां के जयकारों से गुंजायमान रहा।
विज्ञापन


देवी मंदिर पर सुबह से दर्शन और पूजन के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं। यहां आने वाले भक्त आगरा के धांधू भगत के परिजन द्वारा की जाने वाली आरती की झलक पाने के लिए आतुर दिखे। प्रथम आरती पूर्व एमएलसी अनुराग शुक्ला ने शाम सात बजे निकाली। बड़े-बड़े दीपकों की तेज लौ के ऊपर सफेद चादर को रखा गया। लौ चादर के आरपार निकल रही थी, मगर चादर नहीं जली।
विज्ञापन


प्रथम आरती धांधू भगत के वंशज कच्चु बाबा, दूसरी सोनदयाल शर्मा, तीसरी विनोद कुमार शर्मा और अंतिम आरती बबलू भाई ने की। मंदिर कमेटी के सत्यपाल, रामरतन, जगदीश, हरदयाल, थानसिंह, दिनेश, कल्लन, अशोक भार्गव, राजू भार्गव, वीरी सिंह, रामहेत भगत आदि मौजूद रहे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एसडीएम श्वेता सिंह, तहसीलदार रजनीश कुमार बाजपेई, कोतवाली प्रभारी विनोद बाबू मिश्र, मेला प्रभारी अमित चौहान मय पुलिस फोर्स तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगरकोट से लाए थे देवी को
नरी-सेमरी वाली देवी मां को धांधू भगत नगरकोट (कांगड़ा) हिमाचल प्रदेश से अपने साथ लाए थे। नरी सेमरी मंदिर पर लगने वाले मेला में चमत्कारिक आरती आकर्षण का केंद्र होती है। यह आरती तीज को होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed