फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   kiraana vyaapaaree se loot ka khulaasa, do lutere pakade

राना व्यापारी से लूट का खुलासा, दो लुटेरे पकड़े ,

Sun, 07 Feb 2021 08:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 08:40 PM IST
विज्ञापन
kiraana vyaapaaree se loot ka khulaasa, do lutere pakade
मथुरा। बाजना के किराना व्यापारी से 10 दिन पूर्व हुई लूट का खुलासा शेरगढ़ पुलिस ने कर दिया है। शेरगढ़ पुलिस ने उझानी रोड से दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक लुटेरा भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने लुटेरों को कब्जे से लूटे गए 44 हजार 500 रुपये, चोरी की बाइक और तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन

28 जनवरी को बाजना निवासी किराना के थोक व्यापारी विनोद कुमार पुत्र मिट्ठन लाल से शेरगढ़ के बाजार में मारपीट करते हुए 1.30 लाख रुपये का थैला लूट लिया। यह वारदात किराना व्यापारी के उगाही करके आने पर हुई थी। एसपी देहात श्रीश चंद ने खुलासे के लिए शेरगढ़ पुलिस को निर्देश दिए थे। सीओ छाता जितेंद्र सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने आकाश निवासी ग्राम ढभाला (बरसाना) और जगवीर उर्फ मिठुआ निवासी गांव रामपुर (शेरगढ़) को गिरफ्तार किया है। भागे हुए लुटेरे गुड्डू उर्फ मोहन सिंह उर्फ मान सिंह निवासी गांव रामपुर (शेरगढ़) की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। टीम में एसएचओ अनुज कुमार, इंस्पेक्टर रवि त्यागी, एसआई योगेश नागर, एसआई अनुज नागर, एसआई नितिन तेवतिया शामिल थे।
विज्ञापन

तीन दिन की रैकी, फिर वारदात को दिया अंजाम
लुटेरों ने बाजना से लेकर शेरगढ़ तक किराना व्यापारी की रैकी की थी। लगातार तीन दिन तक पूरी नजर रखने के बाद वारदात को अंजाम दिया था। हालांकि शुरू से शेरगढ़ पुलिस लुटेरे शेरगढ़ के आसपास का बताकर चल रही थी। दो लुटेरे शेरगढ़ के गांव रामपुर के इस वारदात में शामिल रहे। गिरफ्तार दोनों लुटेरों ने मौज मस्ती में करीब आठ-आठ हजार रुपये खर्च कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed