फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Kidnapping

स्कूल के लिए निकले छात्र का अपहरण, 10 लाख की फिरौती मांगी

Tue, 10 Sep 2019 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping
टाउनशिप (मथुरा)। घर से स्कूल के लिए निकले छात्र का रास्ते में अपहरण कर लिया गया। अपहरण करने वाले ने व्हाट्सएप से मैसेज भेजकर 10 लाख रुपये की फिरौती की मांगी है। छात्र के पिता ने थाना रिफाइनरी में अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

औरंगाबाद निवासी थाना सदर बाजार के वैराज मोड़ कन्हैया धर्म कांटा के पास फूल सिंह अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनका 14 साल का बेटा हरिगोपाल उर्फ हरिओम कान्हा माखन स्कूल बाद में कक्षा 10 का छात्र है। शुक्रवार सुबह हरिगोपाल घर से स्कूल के लिए निकला था। लेकिन स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर नहीं लौटा, तो परिजन को चिंता सताने लगी। परिजन ने उसे काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका। उन्हें पता चला कि हरिगोपाल के दोस्त आनंद ने उसे स्कूल गेट के पास देखा था। इस पर घरवालों ने वहां भी आसपास तलाश की, मगर उसका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

उधर, विलोदपुर मुरसान में रहने वाले फूल सिंह के भतीजे छोटू के पास शनिवार को व्हाट्सएप पर एक नंबर से मैसेज आया कि हरिगोपाल का अपहरण कर लिया गया है। 10 लाख रुपये दोगे तभी हरिगोपाल मुक्त होगा। भतीजे छोटू ने यह बात तुरंत फूल सिंह को बताई। हरिगोपाल के अपहरण की जानकारी होते ही परिवार में हड़कंप मच गया। फूल सिंह ने अपहरण करने व 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने की रिपोर्ट तुरंत थाना रिफाइनरी में दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। जिस नंबर से मैसेज आया था उसकी पड़ताल की जा रही है।
अनुराग शर्मा, थाना प्रभारी- रिफाइनरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed