फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   kidnap

40 हजार के लिए चाचा ने किया था भतीजे का अगवा

Fri, 31 Jan 2020 07:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
kidnap
मथुरा। महावन पुलिस ने दो दिन पहले अगवा हुए 11 साल का बालक सकुशल बरामद करते हुए अपहरणकर्ता को गिरफ्तार किया है। रिश्ते में चाचा लगने वाले अपहरणकर्ता ने 40 हजार रुपये की फिरौती की मांग की थी। वह बालक को दो दिन तक रिश्तेदारियों में रखकर घुमाता रहा।
विज्ञापन

थाना महावन के कस्बा गोकुल निवासी डालचंद उर्फ डल्लू पुत्र भगवान दास ने 29 जनवरी को सूचना दी कि उनका 11 साल को बेटा अजय लापता हो गया है। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पिता ने अगवा होने की आशंका जताई थी। 28 जनवरी को ही बालक के परिजनों ने काफी तलाश की, पर उसका सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

महावन पुलिस ने 30 जनवरी को खप्परपुर पुल के पास से बालक को सकुशल बरामद कर लिया। सीओ महावन विनय सिंह चौहान ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक शशिप्रकाश शर्मा ने बालक को सकुुशल बरामद कर लिया है। अपहरणकर्ता हरदम निवासी घुगरौली, सादाबाद (हाथरस) है। अजय का रिश्ते में हरदम चाचा लगता है, जो उसके पिता डालचंद का ममेरा भाई है। 40 हजार रुपये के लिए घर से 28 जनवरी को बहलाकर हरदम ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed